scriptभंवर म्हाने पूजन दो गणगौरगीत के साथ निकाली झेल | neemach news | Patrika News

भंवर म्हाने पूजन दो गणगौरगीत के साथ निकाली झेल

locationनीमचPublished: Apr 03, 2019 05:56:50 pm

Submitted by:

Mahendra Upadhyay

गणगौर झेल में शामिल माहेश्वरी समाज की महिलाएं व बालिकाएं।

patrika

भंवर म्हाने पूजन दो गणगौरगीत के साथ निकाली झेल

नीमच। सकल ब्राहण महिला प्रकोष्ठ द्वारा मंगलवार शाम को गांधी वाटिका से बैंडबाजों के साथ झेल निकाली गई, जो प्रमुख मार्गों से होते हुए एलआईसी चौराहे स्थित परशुराम महादेय मंदिर पहुंची । रंग-रंगीली चुनी बैस, मिस गणगौर प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए पुरस्कार की घोषणा की।
महिलाओं ने भजनों, लावणियों, लोकगीतों पर नृत्य किया। महिलाओं ने सोलह दिन की गणगौर ईशरजी मोरे, भंवर म्हाने खेलन दीजो, प्यार मिल जाए सजन का प्यार कैसी जोडी बन जाए, ऐ जी हां सा म्हारा रूणक झुणक नाचे गणगौर, भंवर म्हाने पूजन दो गणगौर भजन गाए। बालिकाएं भी सिर पर सेवरा लिए चल रही थी। इस मौके पर अध्यक्ष विधा त्रिवेदी, सचिव मधु चतुर्वेद,, पार्षद आरती मेहता, सुमन शर्मा सहित कई महिलाएं उपस्थित थी।
गांधी वाटिका से निकली झेल
अग्रचेतना महिला मंडल की ओर से गणगौर झेल गांधी वाटिका से निकाली गई, जो कि शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए घंटाघर स्थित नृसिंह मंदिर पर पहुंची। जहां पर गणगौर के भजन गाकर महिलाओं ने नृत्य किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो