scriptनवरात्रि मेला शुरू होने में दो दिन शेष, क्षेत्र में फैली अव्यवस्था | neemach news | Patrika News

नवरात्रि मेला शुरू होने में दो दिन शेष, क्षेत्र में फैली अव्यवस्था

locationनीमचPublished: Apr 04, 2019 05:03:15 pm

Submitted by:

Mahendra Upadhyay

सूखे पड़े फव्वारे, रास्तों में पड़े पत्थर।

patrika

नवरात्रि मेला शुरू होने में दो दिन शेष, क्षेत्र में फैली अव्यवस्था

नीमच. भादवामाता में नवरात्रि मेला शुरू होने में दो दिन शेष बचे हैं। लेकिन व्यवस्था के नाम पर कुछ नजर नहीं आ रहा है। चहुं ओर अव्यवस्थाएं छाई होने से दूर दराज से आनेवाले श्रद्धालुओं को निश्चित ही परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
इस मंदिर में लाखों रुपए दान के रूप में आते हैं, लेकिन सुविधाओं को हरदम अभाव नजर आता है। आश्चर्य की बात तो यह है कि संस्थान का स्वयं का कोई निजी कार्यालय तक नहीं है। ऐसे में मंदिर परिसर में स्थित पाटीदार धर्मशाला के एक छोटे से कक्ष को कार्यालय बना रखा है। यहां हजारों की तादात में आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था करने में काफी लोग लगते हैं। लेकिन कर्मचारियों के बैठने तक की जगह नहीं नजर आती है। अगर ऐसी ही स्थिति रही तो यात्रियों को परेशान होना पड़ेगा।
यहां आने वाले श्रद्धालुओं को गर्मी के दौरान कुछ राहत मिले, इसलिए लाखो रुपए खर्च कर बगीचा तैयार किया गया है। लेकिन देखरेख के अभाव में वह जर्जर होता जा रहा है। चहुं ओर की क्यारियां बिल्कुल सूख चुकी है। वहीं पौधे भी अपना वजूद खोते जा रहे हंै। इस बगीचे में स्थित फव्वारा भी अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। वहीं दक्षिण दिशा वाले द्वार की नाली के ऊपर लगी जाली सड़ चुकी है। सुलभा काम्पलेक्स के समीप की नालियां भी खुली पड़ी होने से परेशानी का कारण बन रही है। इसी के साथ पेवर ब्लॉक के ऊपर पत्थर डाले हुए हैं।

—————-

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो