scriptअफीम फैक्ट्री में हुआ 15  टन अल्कालायड्स का उत्पादन | neemach news | Patrika News

अफीम फैक्ट्री में हुआ 15  टन अल्कालायड्स का उत्पादन

locationनीमचPublished: Apr 05, 2019 09:39:39 pm

Submitted by:

Mahendra Upadhyay

106 मैट्रिक टन अफीम का फैक्ट्री में हुआ उपयोगअफीम फैक्ट्री में 344 मीट्रिन टन अफीम का स्टॉक

patrika

अफीम फैक्ट्री में हुआ 15  टन अल्कालायड्स का उत्पादन

नीमच. अफीम फैक्ट्री में वर्ष २०१८-१९ में कुल १५ टन अल्कालायड्स का उत्पादन किया गया। पिछले साल की तुलना में यह उत्पादन साढ़े ५ टन से भी अधिक है। अल्कालायड्स उत्पादन के लिए कुल १०६.७ मीट्रिन टन अफीम का उपयोग किया गया। पिछले साल की तुलना में २६ प्रतिशत अधिक अफीम का उपयोग किया गया।
पिछले दो साल में अल्कालायड्स का उत्पादक (किलो में)
ड्रग २०१७-१८ २०१८-१९
कोडीन फास्फेट ८६७२ ११७१६
थिबैन ०० ८३८.९
मॉर्फिन सल्फेट ४०९ ५६०.३५०
फाल्कोडीन १४७ ००
नास्कोफीन ०० १३०७
पापावरिन ०० ५७७.६५०
कुल ९२२८ १४९९९.९
३४४ मीट्रिन टन अफीम का है स्टाक
यह जानकारी अफीम फैक्ट्री के महाप्रबंधक आनंद कुमार ने विशेष मुलाकात में दी। उन्होंने बताया कि वर्ष २०१७-१८ में अल्कालायड्स उत्पादन के लिए कुल ८४ मीट्रिन टन अफीम का उपयोग किया गया था। वर्ष २०१८-१९ के सीजन में अफीम फैक्ट्री में कुल १८६.९ मीट्रिन टन अफीम (९० डिग्री की) संग्रहित थी। इसमें से १०६.७ मीट्रिन टन अफीम का अल्कालायड्स उत्पादन में उपयोग किया गया। ८०.२ मीट्रिन टन अफीम पिछले अफीम सीजन की स्टॉक में रखी हुई है। जीएम ने बताया कि अफीम फैक्ट्री में वर्तमान में कुल ३४४ मीट्रिन टन अफीम (९० डिग्री) का स्टॉक है। ११ अप्रैल से नईअफीम का फैक्ट्री में आना प्रारंभ हो जाएगा। इस साल अफीम संग्रहण के लिए पर्याप्त जगह है।
३१ हजार २०० कंटेनर कराए जा चुके हैं उपलब्ध
जीएम आनंद कुमार ने बताया कि राजस्थान और मध्यप्रदेश में अफीम तौल प्रारंभ होने वाला है। नारकोटिक्स विभाग की ओर से ६३ हजार १०० कंटेनर की मांग की गईथी। अब तक ३१ हजार २०० कंटेनर नारकोटिक्स विभाग को भेजे जा चुके हैं। इनमें गाजियाबाद उत्तर प्रदेश आए १७ हजार ४०० भी शामिल हैं। शेष १३ हजार ८०० कंटेनर नीमच से दिए गए हैं। शेष ३१ हजार ९०० कंटेनर आगामी १४-१५ दिन में नारकोटिक्स विभाग को उपलब्ध करा दिए जाएंगे। अफीम फैक्ट्री के पास पर्याप्त मात्रा में कंटेनर हैं। अफीम जमा करने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी। अफीम तौल प्रारंभ होने के साथ ही संग्रहण के लिए फैक्ट्री में आना प्रारंभ हो जाएगी। इसके लिए हमारी ओर से पूरी तैयारी कर ली गईहै। दूरस्थ क्षेत्रों से दूसरे दिन अफीम, फैक्ट्री में पहुंचेगी।
५ टन अधिक हुआ अल्कालायड्स उत्पादन
पिछले साल की तुलना में ५ टन से अधिक अल्कालायड्स का फैक्ट्री में उत्पादन हुआ है। यह सब मुख्य नियंत्रक फैक्ट्री नई दिल्ली केप्टन संजय गेहलोत के मार्गदर्शन और कर्मचारियों के सुयंक्त प्रयासों से ही संभव हो सका है। अफीम तौल प्रारंभ होने वाला है। फैक्ट्र्री में अफीम स्टॉक की पूरी तैयारी कर ली गईहै। इस साल अधिक उत्पादन होने पर भी अफीम संग्रहण में कोईपरेशानी नहीं आएगी। अत्याधुनिक मशीनों से अफीम की जांच की जाएगी।
– आनंद कुमार, महाप्रबंधक अफीम फैक्ट्री

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो