scriptझूलेलाल की 1069  वीं जयंती पर निकली भव्य शोभाया | neemach news | Patrika News

झूलेलाल की 1069  वीं जयंती पर निकली भव्य शोभाया

locationनीमचPublished: Apr 07, 2019 12:10:19 pm

Submitted by:

Mahendra Upadhyay

-चेट्रीचंड्र महोत्सव पर झूमते गाते जयकारे लगाते निकले सिंधी समाजजन-शहर के प्रमुख मार्गों पर फूलों की वर्षा कर किया भव्य स्वागत

patrika

झूलेलाल की 1069  वीं जयंती पर निकली भव्य शोभाया

नीमच. फूलों से सजा भगवान झूलेलाल का रथ, बग्गियों में विभिन्न देवी देवताओं के रूप में सजे नन्नें मुन्नें बच्चे, भजनों की स्वरलहरियों पर झूमते गाते जयकारे लगाते हुए चल रहे महिला, पुरूष व युवा आकर्षण का केंद्र लग रहे थे। शहर के जिस मार्ग से यह भव्य शोभायात्रा निकली, विभिन्न सामाजिक और राजनैतिक संगठनों द्वारा फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस दिन सभी सिंधी समाजजनों ने अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर आयोजन को भव्य बनाया।
सिंधी समाज के आराध्य वरुण देव भगवान झूलेलाल के 106 9 वें जन्मोत्सव पर प्रतिवर्षानुसार इस बार भी पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वावधान में 15 दिवसीय चेट्रीचंड्र महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसके तहत विभिन्न आयोजन भाग्येश्वर महादेव आश्रम मंदिर स्थित गोविन्द राम आलंचन्द हाल में किए गए। विगत 14 दिनों में सिंधी समाज की सभी संस्थाओं व संगठनों द्वारा विभिन्न खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
जयंती महोत्सव के तहत शनिवार सुबह करीब ०६.३० बजे भगवान झूलेलाल का अभिषेक, पूजा अर्चना व ज्योत के बाद भव्य शोभायात्रा भाग्येश्वर मंदिर से सुबह 9.30 प्रारम्भ हुई। जो सिंधी कॉलोनी, शहीद हेमू कालानी चौराहा, कमल चौक, घंटाघर, पुस्तक बाजार, जैन भवन मार्ग, मिडिल स्कूल, शिक्षक कॉलोनी होते हुए पुन: भाग्येश्वर आश्रम मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में सबसे आगे दो अश्व पर युवा बैठे चलायनमान थे। जिसके साथ ही झूलेलाल का रथ फूलों से सजा आकर्षण का केंद्र था। विभिन्न स्थानों पर भगवान की पूजा अर्चना की गई। शोभायात्रा में गुजराती ढोल एवं शहनाई आकर्षण का केंद्र रही। वहीं रथ एवं तीन बग्गियों में नन्नें मुन्नें बच्चे विभिन्न स्वांग में आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चे शिव, पार्वती, झांसी की रानी, भारतमाता आदि रूप में नजर आ रहे थे। जिन्हें समाजजनों द्वारा सम्मानित कर पुरस्कृत किया गया।
शोभायात्रा में पुरूष सफेद वस्त्रों में केसरिया दुपट्टा डाले चले रहे थे, वहीं महिलाएं लाल रंग के वस्त्रों में आकर्षक साफे पहने हुए थी। शोभायात्रा में भगवान झूलेलाल के भजनों के साथ ही विभिन्न धार्मिक भजनों की स्वरलहरियां बिखर रही थी। जिस पर बच्चे, बड़े युवा, महिलाएं युवतियां सभी उत्साह के साथ झूमते गाते चल रहे थे। इस विशाल शोभायात्रा में भगवान झूलेलाल लाव-लश्कर के साथ नगर भ्रमण पर निकले। दोपहर 12.15 बजे अखण्ड भोग साहब, दोपहर 2 बजे लंगर प्रसादी, दोपहर 3 बजे ठंडाई वितरण, एवं सायंकाल 7 बजे फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ चेट्रीचंड्र महोत्सव 2019 का समापन हुआ । इस अवसर पर समस्त सिंधी समाजजनों ने अपने व्यापार व्यवसाय पूरेा दिन बन्द रख कर समारोह को भव्यता प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया। वहीं अपने अपने घरों व संस्थानों को दीपक एवं विद्युत साज सज्जा से रोशन किया। शोभायात्रा में विधायक दिलीपसिंह परिहार, नपाध्यक्ष राकेश पप्पू जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष हेमंत हरित, आदित्य मालू, राकेश अरोरा गंगानगर और विश्व सिंधी सेवा संगम के सदस्यों द्वारा कमल चौक पर स्वागत किया गया । इस अवसर पर सिन्धी समाज की सभी संस्थाओं संगठनों सहित पूज्य सिन्धी पंचायत के अध्यक्ष मनोहर अर्जनानी, उपाध्यक्ष ईश्वर आहूजा, कोषाध्यक्ष राजकुमार मंगनानी, सचिव चन्द्रप्रकाश तलरेजा, सह सचिव व कार्यकारिणी सदस्य, सिंधु सेना प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश मोटवानी, प्रदेश महामंत्री लोकेन्द्र फतनानी, जिलाध्यक्ष गजेन्द्र चांवला, चन्द्रप्रकाश मोमू लालवानी आदि उपस्थित रहे।
—————-

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो