scriptपाठ्य पुस्तक निगम से आ गई पुस्तकें, अब जून में होगी वितरित | neemach news | Patrika News

पाठ्य पुस्तक निगम से आ गई पुस्तकें, अब जून में होगी वितरित

locationनीमचPublished: Apr 28, 2019 04:45:51 pm

Submitted by:

Mahendra Upadhyay

-अभी तक पुरानी पुस्तकों से पढ़ रहे थे बच्चे

नीमच. पाठ्य पुस्तक निगम से कक्षा १ से ८ तक के बच्चों के लिए पुस्तकें आना शुरू हो गई है। जिसमें करीब ३७ आर्टिकल आ चुके हैं। दो आर्टिकल शेष हैं जो भी जल्द आ जाएंगे। लेकिन पुस्तकों का वितरण अब जून माह में ही होगा।
डीपीसी डॉ पीएस गोयल ने बताया कि नए सत्र के लिए करीब ५५१५३ बच्चों के लिए पुस्तकें आनी है। जिसमें से करीब १३ हजार नीमच और १०-१० हजार जावद और मनासा मिलाकर कुल करीब ३३ हजार पुस्तकें आ चुकी है। शेष पुस्तकें भी दो चार दिन में आ जाएगी। उन्होंने बताया कि शासन से अभी वितरण के निर्देश नहीं आए हैं। करीब जून माह में ही पुस्तकों का वितरण किया जाएगा।
अभी तक पुरानी पुस्तकों से पढ़ रहे थे बच्चे
वैसे तो अप्रैल माह में बिना बस्ते के बच्चों को स्कूल जाना है, क्योंकि पूरा माह जॉयफूल लर्निंग के तहत आयोजित गतिविधियों में अनुसार विभिन्न आयोजन हो रहे हैं। लेकिन फिर भी विद्यालयों में उन बच्चों से पुस्तकें रखवा ली थी, जो बच्चे अगली कक्षा में पहुंच गए हैं। इस कारण जब भी बच्चों को पढ़ाना होता था, तब बच्चों को पुरानी किताबों से पढ़ाया जाता था, लेकिन अब गर्मी की छुट्टी के बाद स्कूल खुलने पर बच्चों को नई किताबों की सौगात मिल जाएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो