scriptजून अंत से पहले नहीं हो सकेंगे जनता के कंठ तर | neemach news | Patrika News

जून अंत से पहले नहीं हो सकेंगे जनता के कंठ तर

locationनीमचPublished: Apr 30, 2019 07:35:35 pm

Submitted by:

Mahendra Upadhyay

जाजूसागर बांध पर 60 लाख रुपए की लागत से बन रहा इंटकवेल 15 फीट ऊंचा बन सका है अब तक इंटकवेल, 60 फीट करना है ऊंचाई

patrika

जून अंत से पहले नहीं हो सकेंगे जनता के कंठ तर

नीमच. 33 करोड़ रुपए की लागत से स्वीकृत हुई मुयमंत्री पेयजल आवर्धन योजना ५ साल में भी मूर्त रूप नहीं ले सकी है। योजना के तहत जाजूसागर बांध पर नया इंटकवेल बनाया जा रहा है। इस कारण जून अंत से पहले शहर की सवा लाख की आबादी के कंठ तर होना मुश्किल है।
५ साल पहले हुई थी योजना प्रारंभ
शहर की प्यास बुझाने के लिए मुयमंत्री पेयजल आवर्धन योजना के तहत मुय पेयजल स्त्रोत हर्कियाखाल से नीमच तक पानी लाने का कार्य किया जाना था। योजना के तहत जाजू सागर बांध से जिला मुयालय की पेयजल टंकियों तक पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है। यहां तक कि नई पाइप लाइन से पेयजल वितरण का ट्रॉयल भी लिया जा चुका है। आश्चर्य की बात है कि वर्ष २०१२ से शुरू हुई मुयमंत्री जलआवर्धन योजना ५ साल बाद भी पूर्ण नहीं हो सकी है। योजना में राजनीतिक हस्तक्षेप और कार्य की धीमी गति का खामियाजा शहर की सवा लाख की आबादी को भुगतना पड़ रहा है। जाजूसागर बांध में पर्याप्त पेयजल संग्रहित होने के बाद भी जनता को दो दिन में एक बार पेयजल वितरण किया जा रहा है।
२७ मिलियन लीटर प्रतिदिन होगी सप्लाय
मुयमंत्री जलआवर्धन योजना के पूर्णहोने के बाद शहर की जनता को प्रतिदिन पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। बांध पर बनाए जा रहे करीब ६० लाख रुपए की लागत से नए इंटकवेल पर तीन विशाल मोटर लगाईजाएगी। प्रत्येक मोटर ३५० एचपी की होगी। इससे प्रतिदिन २७ मिलियन लीटर पेयजल सप्लाय किया जा सकेगा। बांध पर बनाए जा रहे इंटकवेल की कुल ऊंचाई ६० फीट रहेगी। अब तक १५ फीट निर्माण हो चुका है। जून माह के अंत तक इंटकवेल का कार्यपूरा कर लिया जाएगा। संबंधित कपनी के सुपरवाईजर अखिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि हमारी ओर से इंटकवेल निर्माण में किसी प्रकार की देरी नहीं की गईहै। नगरपालिका प्रशासन की ओर से ही इंटकवेल निर्माण के स्थान का चयन करने में ही देरी की गई। नपा ने स्थल चयन कर हमें इंटकवेल निर्माण की अनुमति दी कपनी की ओर से तेज गति से कार्य प्रारंभ कर दिया गया। जून अंत तक कपनी की ओर से योजना पूर्ण कर नपा के हैंडओवर कर दी जाएगी।
जून अंत तक हो जाएगा पूरा
जाजू सागर बांध पर इंटकवेल निर्माण कार्य चल रहा है। १५ फीट ऊंचा बन चुका है। कुल ६० फीट ऊचाई तक बनाना है। जून अंत तक कार्यपूरा हो जाएगा।
– अखिलेश श्रीवास्तव, सुपरवाइजर
१५ जून तक करना है कार्य पूरा
जाजूसागर बांध पर इंटरवेल का काम चल रहा है। १५ जून तक काम पूरा करने ही हिदायत दी गईहै। पिछले दिनों हुई बैठक में भी कपनी के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे।
– रियाजुद्दीन कुरैशी, मुय नगरपालिका अधिकारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो