नीमच

पांच साल में आखातीज पर बढ़ा सोना 6 हजार रुपए

शादी ब्याह के सीजन में सोना हुआ पीला, चांदी हुई नरम -पिछले सालों की तुलना में इस बार सबसे अधिक बढ़े दाम

नीमचMay 02, 2019 / 12:22 pm

Mahendra Upadhyay

पांच साल में आखातीज पर बढ़ा सोना 6 हजार रुपए

नीमच. पांच सालों से सोने के दाम में लगातार उछाल आता जा रहा है। हर साल हजार दो हजार की बढ़ोतरी होते होते इस बार सोने ने ३२ हजार रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। इन पांच सालों में करीब ६ रुपए की बढ़ोतरी हुई है। वहीं चांदी में हर साल उतार चढाव चल रहा है। ऐसे में पिछले साल की अपेक्षा तो चांदी में गिरावट ही आंकी गई है। चूकि वर्तमान में ही सोने के दाम आसमान छू रहे हैं तो निश्चित ही आखातीज आते आते दाम में ओर भी बढ़ोतरी हो सकती है।
शादी ब्याह और आखातीज नजदीक आने के कारण सराफा बाजार में काफी चहल पहल नजर आ रही है। जिसका मुय कारण इस माह शादी ब्याह के सबसे अधिक मुहूर्त है। वहीं आखातीज के दिन अबूझ मुहूर्त होने के कारण सैंकड़ों की संया में शादी ब्याह के आयोजन होते हैं। इस कारण अब हर दिन सराफा बाजार गुलजार रहेगा।
पांच साल में सोना बढ़ा ६ हजार रुपए
वर्ष २०१५ में सोने के दाम २६ हजार रुपए के आसपास थे। इसके बाद हर साल सोने के दाम में बढ़ोतरी होती गई, जिसने थमने का नाम ही नहीं लिया। साल दर साल सोने के दाम में हुई बढ़ोतरी ने आम उपभोक्ता की कमर तोड़ कर रख दी है। लेकिन शादी ब्याह के लिए आमजन को भी ज्वैलरी लेना मजबूरी हो जाती है। फिर चाहे सोने के दाम कम हो या ज्यादा। पिछले साल की अपेक्षा ही सोने के दाम सीधे एक से डेढ़ हजार रुपए बढ़ गए हैं।
पिछले पांच वर्षों के उतार चढ़ाव पर एक नजर
वर्ष सोने के दाम चांदी के दाम
२०१५ २६३५० ३५०००
२०१६ २८६०० ३८५००
२०१७ २९१०० ३७०००
२०१८ ३१४०० ४००००
२०१९ ३२८५० ३८१५०
चांदी में आई गिरावट
जहां एक ओर सोने के दाम में लगातार उछाल आता नजर आ रहा है। वहीं चांदी के दाम में गिरावट आंकी गई है। पिछले साल जहां चांदी के दाम ४० हजार रुपए से ऊपर पहुंच गए थे। वहीं इस बार चांदी में सीधे दो से ढ़ाई हजार रुपए की गिरावट आई है। इस कारण लोगों का रूझान चांदी की तरफ बढ़ा है। चूकि ग्रामीण क्षेत्र के लोग चांदी की रकम अधिक पहनते हैं इस कारण सराफा बाजार में चांदी के खरीददारों की भी भीड़ नजर आती है।
मई माह में गूंजेगी सबसे अधिक शहनाई, जुलाई में सो जाएंगे देव
आखातीज के साथ ही जिलेभर के गली मोहल्लों में शहनाई की गूंज जमकर सुनाई देगी। क्योंकि मई माह से सबसे अधिक शादी ब्याह के मुहूर्त हैं। इसके बाद जून में में ाी शहनाई की गूंज सुनाई देगी। लेकिन जुलाई में केवल चंद दिनों ही शादी ब्याह के मुहूर्त हैं, इसके बाद १२ जुलाई को देव सो जाएंगे।
शादी ब्याह के मुहूर्त
मई- ६, ७, १२, १३, १७, १८, १९, २८, २९, ३०।
जून-८, ९, १०, ११, १२, १६, २४, २५।
जुलाई- ७, ८, १०, ११।
ुजुलाई-१२ को देव सो जाएंगे।
वर्जन.
मई माह में शादी ब्याह के काफी मुहूर्त हैं। इसके बाद करीब ११ जुलाई तक वैवाहिक आयोजन होंगे। इसके बाद १२ जुलाई को देव सो जाएंगे। जिसके बाद वैवाहिक आयोजन थम जाएंगे, क्योंकि चौमासा लग जाएगा।
-राजेंद्र पुरोहित, पंडित
शादी ब्याह की ग्रहाकी तो है, लेकिन जो रश होना चाहिए, वह बाजार में नहीं नजर आ रहा है। चुनाव के चलते भी बाजार पर असर नजर आ रहा है। सोने के दाम ३२८५० व चांदी के दाम ३८१५० रुपए के आसपास चल रहे हैं।
-संदीप चौधरी, पूर्व अध्यक्ष, सराफा एसो.
————-
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.