नीमच

लोकसभा परिणाम जल्द आने में फंसा पेंच!

प्रत्येक विधानसभा में 5 वीवीपैट की पर्चियों का इवीएम से होगा मिलानविधानसभा चुनाव 2018 में एक वीवीपैट का इवीएम से हुआ था मिलान

नीमचMay 21, 2019 / 07:36 pm

Mahendra Upadhyay

लोकसभा परिणाम जल्द आने में फंसा पेंच!

नीमच. रविवार को लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान भी समाप्त हो गया। अब सबकी नजर २३ मई को घोषित होने वाले परिणाम की ओर है। इस बार लोकसभा परिणाम जल्दी आए इसमें एक पेंच फंसा है। विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार ५ वीवीपैट की पर्चियों का इवीएम से मिलान किया जाएगा। इसके चलते परिणाम घोषित होने में औसत ४ से ५ घंटे अतिरिक्त लगेंगे।
पांच गुना अधिक वीवीपैट की पर्चियों का होगा मिलान
२३ मई को लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसके लिए प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गईहैं। परिणाम जानने के लिए सबसे पहले डाकमत पत्रों की गिनती होगी। हर राउंड में दलों को पावती दी जाएगी। इस बार एक नया पेंच फंसा है। इस बार पांच गुना अधिक वीवीपैट की पर्चियों से इवीएम के आंकड़ों का मिलान किया जाएगा। इसके चलते अंतिम परिणाम आने में ४ से ५ घंटे अधिक लगेंगे। इस काम के लिए कर्मचारियों की ड्यूटीभी लगा दी गईहै। जिला प्रशासन की ओर से इसके लिए आवश्यक तैयारियां प्रारंभ कर दी गईहै। जिन कर्मचारियों की इस कार्य में ड्यूटी लगाई गईहै उन्हें प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। नीमच जिले में कुल तीन विधानसभा हैं। विधानसभा चुनाव की तरह ही प्रत्येक विधानसाा क्षेत्र में गिनती के लिए १४-१४ टेबल लगाई जाएंगी। प्रत्येक टेबल पर करीब ३ कर्मचारी लगाए जाएंगे। पहला गणना पर्यवेक्षक, दूसरा गणना सुपरवाइजर और तीसरा माइक्रो आब्जर्वर।
८ विधानसभा हैं संसदीय क्षेत्र में
मंदसौर-नीमच संसदीय सीट में कुल ८ विधानसभा हैं। नीमच, मनासा, जावद, मंदसौर, मल्हारगढ़, गरोठ, सुवासरा और जावरा। नीमच जिले की तीनों विधासनसभा की गणना जिला मुयालय नीमच पर होगी। मंदसौर जिले की ४ विधानसभा की गणना जिला मुयालय मंदसौर पर होगी। जावरा की मतगणना वहीं होगी। मतगणना के बाद हर विधानसभा से ५-५ वीवीपैट की पर्ची निकालकर गिनती होगी। इसमें देखा जाएगा कि किस प्रत्याशी को कितने मत मिले। इसका मिलान इवीएम में मौजूद आंकड़ों से होगा। विधानसभा चुनाव २०१८ में सिर्फ एक-एक वीवीपैट की पर्ची की गिनी गईथी। इसमें डेढ़ घंटे का समय लग गया था। अब प्रत्येक विधानसभा में इसकी संया पांच गुना होगी। इस वजह से ४ से ५ घंटे का अतिरिक्त समय लगेगा।

Home / Neemuch / लोकसभा परिणाम जल्द आने में फंसा पेंच!

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.