नीमच

दिनभर उमस की उमस ने किया लोगों को बैचेन

– साढ़े चार डिग्री गिरा पारा- तेज हवा के साथ बूंदाबांदी की संभावना फिर

नीमचJun 21, 2019 / 10:27 am

Mahendra Upadhyay

दिनभर उमस की उमस ने किया लोगों को बैचेन

नीमच। मौसम विभाग के अनुसार अगामी चौबीस घंटे में जिले में तेज हवा और कहीं-कहीं बूंदाबांदी के हालात बन सकते है। यह सब स्थितियां प्री मानसून एक्टिविटी के चलते बन रही है। विभाग के मुताबिक अभी तेज वर्षा के कोई असार नहीं है, लेकि गुरुवार को दिनभर उमसभरा रहा।
लोकल प्री मानसून एक्टिविटी के बीच परा चार दिन तक ३० डिग्री के आसपास रहा है। पांचवे दिन तापमान में सीधी ही ४.५ डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। यह गिरावट प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के कारण मौसम में आई नमी की वहज से हुई है। हालांकि रात हुई बारिश से राहत तो मिली, लेकिन उमस बरकरार रही है। गुरुवार को दिन भर सूरज और बादलों की आंख मिचौली होती रही। जिससे लोगों को तेज धूप से रात तो मिली मगर उमस ने लोगों को बैचेन कर रखा। मौसम विभाग की माने तो लोकल एक्टिविटी के कारण हवा में जो नमी आई है। उससे तापमान में गिरावट आई है। इस तरह की एक्टिविटी अब हर दिन देखने को मिल सकती है। धीरे-धीरे तापमान में कमी आना शुरू होगी। अच्छी बारिश २४ जून के बाद ही होने की स्थितियां दिख रही है।

कब-कितना रहा तापमान
२० जून————३०.१
१९ जून————३१.६
१८ जून————२९.३
१७ जून————३३.७
१६ जून————३३.६
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.