scriptतुमने कहा था किसानों का कर्जा माफ, तो अब कर्जा माफ करो | neemach news | Patrika News

तुमने कहा था किसानों का कर्जा माफ, तो अब कर्जा माफ करो

locationनीमचPublished: Sep 17, 2019 10:46:52 am

Submitted by:

Mahendra Upadhyay

-कुकड़ेश्वर में बोले पूर्व सीएम शिवराजसिंह चौहान

तुमने कहा था किसानों का कर्जा माफ, तो अब कर्जा माफ करो

तुमने कहा था किसानों का कर्जा माफ, तो अब कर्जा माफ करो

नीमच. बाढ़ पीडि़त क्षेत्र का निरीक्षण करने आए पूर्व सीएम शिवराजसिंह चौहान सोमवार को कुकड़ेश्वर पहुंचे। जहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सुंदरलाल पटवा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कमलनाथ सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि १०० प्रतिशत नुकसान है। बिना सर्वे प्रति हेक्टेयर के मान से ४० हजार रुपए किसानों के खाते में दिया जाए। दूसरा फसल बीमा का लाभ दिलाये। तुमने कहा था की किसानों का कर्जा माफ , तो सबका कर्जा माफ करो। अब किसान देने की स्थिति में नहीं है। बिजली का बिल हाफ करने की बात कही थी। मैं दो सौ रुपए का बिल देता था। आप उसको हाफ करो और अगले जो रबी की फसल है उसका खाद बीज का कर्जा 0 पर्सेंट ब्याज पर दो। ताकि रबी की फसल किसान ठीक से ले सके। अभी हम कमलनाथ से मांग कर रहे हैं। हम यह लड़ाई किसानों के हित में सड़कों पर उतरकर लड़ेंगे। सरकार को कतई नहीं छोडं़ेगे मेरे सभी बहनों और भाइयों किसी बात की चिंता करने की कतई आवश्यकता नहीं है। मुझे मुख्यमंत्री पद की कोई लालसा कोई लोभ नहीं है। मैं जब तक जिऊंगा जब तक आप सभी किसानों के लिए कार्य करता रहूंगा।
————

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो