scriptकलेक्टर से मिले जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यÓ | neemach news | Patrika News

कलेक्टर से मिले जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यÓ

locationनीमचPublished: Sep 20, 2019 10:37:42 am

Submitted by:

Mahendra Upadhyay

जिले में बाढ़ के कहर से हुए नुकसान व पीडि़तों की सहायता के लिए

कलेक्टर से मिले जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यÓ

कलेक्टर से मिले जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यÓ

नीमच. जिले में बाढ़ के कहर से हुए नुकसान व पीडि़तों की सहायता के लिए गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष अवंतिका मेहरसिंह जाट, उपाध्यक्ष बद्रीलाल पटेल सदस्य धनसिंग कैथवास, सदस्य दिनेश परिहार, सदस्य प्रतिनिधि पुरालाल धनगर ने जिला कलेक्टर गंगवार से चर्चा की जिसमें प्रधानमंत्री आवास में बाढ़ पीडि़तों को प्राथमिकता व बच्चों की नि:शुल्क पुस्तके ओर बाढ़ पीडि़त क्षेत्र को लोगो को चिकित्सा जहां वो लेना चाहें प्रायवेट अस्पताल हो नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाए और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था शासन द्वारा त्वरित करने की मांग की है। वहीं अभी तक शासन द्वारा किये गए कार्यो की जानकारी ली। इस पर कलेक्टर गंगवार ने जल्दी ही स्थिति सामान्य हो जाएगी व राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है ऐसा आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि शासन से अभी किसी प्रकार की आर्थिक सहायता भी प्राप्त नहीं हुई है।

……………………………

पूर्व मंत्री स्व. घनश्याम पाटीदार की प्रतिमा का अनावरण 21 को
नीमच. मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री स्व. घनश्याम पाटीदार की प्रतिमा का अनावरण 21 सितंबर को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा किया जाएगा । जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजीत कांठेड़ एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व जनपद अध्यक्ष जावद सत्यनारायण पाटीदार, बाबा बोहरा जावद एवं महेश पाटीदार ने बताया कि पूर्व सामान्य प्रशासन मंत्री घनश्याम पाटीदार के जन्म दिवस 21 सितंबर को सुबह 11 बजे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा जावद बस स्टैंड पर प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो