scriptरोटरी क्लब नीमच केंट का 12 वा चक दे डांडिया महोत्सव | neemach news | Patrika News

रोटरी क्लब नीमच केंट का 12 वा चक दे डांडिया महोत्सव

locationनीमचPublished: Sep 25, 2019 10:44:31 am

Submitted by:

Mahendra Upadhyay

– 29 से होगी माता की आराधना

रोटरी क्लब नीमच केंट का 12 वा चक दे डांडिया महोत्सव

रोटरी क्लब नीमच केंट का 12 वा चक दे डांडिया महोत्सव

नीमच। आदिशक्ति माता दुर्गा की आराधना को समर्पित शारदीय नवरात्रि इस वर्ष 29 सितंबर रविवार से प्रारंभ हो रही है। इस दौरान रोटरी क्लब नीमच केंट द्वारा गत 11 वर्षो से लगातार आयोजित भव्य चक दे डांडिया महोत्सव के 12 वे चक दे डांडिया महोत्सव की शुरुआत 29 सितंबर से होने जा रही है। डांडिया महोत्सव की तैयारियों पंडितजी के द्वारा क्लब के अध्यक्ष चंचल बाहेती के साथ क्लब की कार्यकारिणी और वरिष्ठ सदस्यों की मौजूदगी में नगर पालिका मैदान पर मंत्रोउच्चारण के साथ भूमि पूजन किया गया। ज्ञात हो कि नगर में रोटरी क्लब नीमच केंट द्वारा लगातार 11 वर्षो से भव्य गरबे डांडिया का आयोजन किया जाता रहा हैए इस कड़ी को बढ़ाते हुवे इस वर्ष भी चक दे डांडिया का बड़े स्तर पर आयोजन ब्रह्म कुमारी आश्रम के पासए पुरानी नगर पालिका के मैदान पर किया जा रहा है।
रोटरी क्लब नीमच केन्ट के अध्यक्ष चंचल बाहेती ने बताया की इस बार चक दे डांडिया का आयोजन, व्यापक और भव्य स्तर पर रहेगा। गत वर्षों की अपेक्षा गरबा पांडाल काफी बढ़ाया गया है। जिससे माता के भक्तो को मां की आराधना में गरबा डांडिया करने वालो को उनके साथियो के साथ गरबा करने के लिए बड़ा पांडाल मिलेगा और नृत्य देखने वालो को काफी बड़ी जगह मिलेगी। इस बार माता की आराधना तिथि अनुसार माता दुर्गा के अलग-अलग स्वरुप की पूजा की जाएगी। जिसमे 29 सितंबर प्रतिपदा पहले दिन माता के घट कलश स्थापना के साथ माता दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा होगी। जिसके बाद 30 सितंबर द्वितीया दूसरा दिन।माता के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा की जावेगी। 1 अक्टूबर तृतीया तीसरा दिन माता दुर्गा जी के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा होगी। 2 अक्टूबर चतुर्थी चौथा दिन को माता दुर्गा के कुष्मांडा स्वरुप की पूजा. अर्चना होगी। 3 अक्टूबर पंचमी पांचवां दिन इस दिन मां भगवती के स्कंदमाता स्वरूप की पूजा होगी। 4 अक्टूबर षष्ठी छठा दिन इस दिन माता दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की पूजा की जावेगी। 5 अक्टूबर सप्तमी सातवां दिन इस दिन माता दुर्गा के कालरात्रि स्वरूप की आराधना होगी। 6 अक्टूबर अष्टमी आठवां दिन दुर्गा अष्टमी, नवमी पूजन के साथ इस दिन माता दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा अर्चना की जाएगी। 7 अक्टूबर नवमी नौवां दिन नवरात्रि पारण के बाद 8 अक्टूबर दशमी को स्थापित माता दुर्गा की प्रतिमा का विधि विधान से विसर्जन किया जाएगा। उक्त पुरे आयोजन की विस्तृत जानकारी देते हुवे रोटरी क्लब नीमच केन्ट सह.सचिव मुकेश बाहेती ने बताया की इस बार डायमंड रोटरी डांडिया महोत्सव में हर वर्ष की तरह ही इको फ्रेंडली मूर्ति स्थापित की जाएगी साथ ही लगभग 6 फीट की इको फ्रेंडली मूर्ति के साथ भव्य माता रानी का दरबार सजाया जा रहा है। चक दे डांडिया महोत्सव में डांडिया करने वाले सभी भक्तो का प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा। इस दौरान अभी तक 18 ग्रुप अपना पंजीयन आयोजन समिति को करवा चुके है। श्रेष्ठ गरबा करने वालो को रोटरी क्लब नीमच केंट द्वारा लाखो के पुरुस्कार से पुरुस्कृत करते हुवे अतिथियों द्वारा रोजाना सम्मानित भी किया जावेगा। गरबा नृत्य के विशाल प्रांगण में वीआईपी दर्शक दीर्घा भी निर्मित की गई है जिसमे वीआईपी पास आयोजकों द्वारा जारी किये जाएंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो