नीमच

बिना दवा के उपचार की सर्वश्रेष्ठ प्रणाली एक्युप्रेशर चिकित्सा –

दस दिवसीय षिविर में 162 रोगी लाभान्वित

नीमचSep 25, 2019 / 11:06 am

Mahendra Upadhyay

बिना दवा के उपचार की सर्वश्रेष्ठ प्रणाली एक्युप्रेशर चिकित्सा –

नीमच। एक्युप्रेशर चिकित्सा प्रणाली भारत की प्राचीन ऋषियों द्वारा प्रदत्त सर्वश्रेष्ठ प्रणाली है। इसके निरंतर उपयोग से गंभीर से गंभीर रोग भी ठीक हो जाते हैं। इससे बीमारी एक्युप्रेषर का दर्द जड से ही समाप्त हो जाता है। एक्युप्रेशर चिकित्सा बिना दवा के उपचार की संसार की सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा पद्धति है, जिसका विदेशों में भी प्रचलन निरंतर ब रहा है। यह बात एक्युप्रेषर चिकित्सक डॉ.गुलाबराम ने कही। वे समाजसेवी उद्योगपति डी.एस.चौरडिया द्वारा श्रीमती चन्द्रकान्ता चौरडिया की पावन स्मृति में गांधी वाटिका के सामने जैन दिवाकर भवन में आयोजित 13 से 22 सितम्बर तक दस दिवसीय एक्युप्रेशर प्राकृतिक सुजोक नि:षुल्क चिकित्सा शिविर के समापन सम्मान समारोह में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि इस शिविर में पेरेलिसिस, गेस्टिक, सर्वाइकल जैसे गंभीर रोगों के लोगों को भी लाभ मिला है। षिविर में जो भी रोगी निरंतर आया है वह स्वस्थ होकर वापस गया है। यह शिविर अने 150 वें दिन की ओर अग्रसर है। 1000 रोगियों को दस प्रतिशत से लेकर 100 प्रतिशत तक राहत प्रदान की है। गंभीर रोगों – साईटिका, सर्वाइकल, पेरालिसिस के मरीज जो लेटे लेटे आये थ्ेा वो चलकर गए थे। एक्युप्रेशर पद्धति बहुत भारतीय प्राचीन पद्धति है जिसका चलन विदेशों में बढा है। हिन्दुस्तान ममें एक बात विषेष रूप से देखने में आती है। यहां पर लोग अपनी पद्धति पर भरोसा नहीं करते हैं, लेकिन वही पद्धति बाहर का लेबल लगकर वापस आये तो उसे अपना लेते हैं। आपने कहा कि एलोपैथी कोई उपचार नहीं है जो समय पर राहत देने हेतु ठीक है। आपने सभी से आव्हान किया कि जो प्राकृतिक चिकित्सा से जुडे धैर्य रखें और निरंतर इसे जारी रखें। जरूरी नहीं है कि समस्या होने पर ही आप इसका उपयोग स्वस्थ व्यक्ति भी इससे जुडकर लाभान्वित हो सकता है। उन्हें पेट को निरोगी रखें तो पूरा शरीर स्वस्थ रहेगा।

चिकित्सकों का किया सम्मान
कार्यक्रम में प्राकृतिक चिकित्सा एक्युप्रेशर प्रणाली के माध्यम से षहर में करीब एक हजार लोगों का उपचार करने के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा कार्यों के लिए डॉ.गुलाबराम, खेतपाल आलडिया, सुभाष पडिहार, दीपक आलडिया, अंग्रेजसिंह, रामेश्वरलाल का मोती माला प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Home / Neemuch / बिना दवा के उपचार की सर्वश्रेष्ठ प्रणाली एक्युप्रेशर चिकित्सा –

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.