script– 28 वीं चारभुजा पदयात्रा में भगवान के बेवाण के साथ प्रारंभ हुआ जत्था | neemach news | Patrika News

– 28 वीं चारभुजा पदयात्रा में भगवान के बेवाण के साथ प्रारंभ हुआ जत्था

locationनीमचPublished: Sep 13, 2018 12:29:52 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

केसरिया ध्वज और ढोल नगाड़ों के साथ उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब मध्यप्रदेश सहित राजस्थान के विभिन्न शहरों में हुआ भव्य स्वागत

patrika

– 28 वीं चारभुजा पदयात्रा में भगवान के बेवाण के साथ प्रारंभ हुआ जत्था

नीमच. चारभुजानाथ के दर्शनों के लिए कोई पैदल तो कोई नंगे पांव भगवान चारभुजानाथ के जयकारे लगाते हुए चल रहा था। श्रद्धालु हाथों में ध्वज और बैंड पर बजते भजनों की धुन पर झूमते गाते चल रहे थे। जैसे जैसे पैदल यात्रा का कारवां आगे बढ़ रहा था। श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ती जा रही थी। सभी यात्री 10 दिवसीय पैदल यात्रा पूर्ण कर एकादशी उत्वव चारभुजा नाथ में मनाएंगे।
बतादें की देव झूलनी ग्यारस के उपलक्ष्य में चारभुजा मित्र मंडल के तत्वावधान में गुरुवार को 28 वीं पैदल यात्रा बुधवार को शहर के प्रमुख मार्गों से निकली। पैदल यात्रा में करीब 300से अधिक श्रद्धालु शामिल रहे। पैदल यात्रा नीमच से जावद, कनेरा सरवानिया महाराज होते हुए गुरुवार को निंबाहेड़ा, 14 सिंतबर को आंवरीमाता, 15 को सांवलियाजी, 16 को फतेहनगर, 17 को नाथद्वारा, 18 को रामेश्वरम महादेव, १९ को चारभुजा नाथ पहुंचेगी। यहां 20 सितंबर को एकादशी उत्सव मनाया जाएगा। जिसके बाद २१ सितंबर को प्रसादी ग्रहण कर वापस लौटेंगे।
————-
मनासा से चारभुजा दर्शन के लिए निकली 24 वीं पैदल यात्रा
-हाथों में धर्म ध्वजा लेकर संैकड़ों की संख्या में नगर भ्रमण कर निकले भक्त

मनासा. मंदिरों की नगरी मनासा से प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी संैकड़ों की संख्या में राजस्थान के गढ़बोर स्थित चारभुजा के लिए पैदल यात्रियों का जत्था बुधवार को रवाना हुआ। नगर के चूड़ी गली स्थिति चारभुजा मंदिर पर पूजन एवं महाआरती कर 24 वीं पद यात्रा प्रारंभ हुई। जिसमें करीब 350 से अधिक भक्तों ने शामिल होकर नगर के विभिन्न मंदिरों में देवी देवताओं के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। जिसके बाद चारभुजा नाथ के दर्शन के लिए रवाना हुए। इस दौरान नगरवासियों ने पैदल भक्तों का गुलाल लगाकर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पैदल यात्री नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नीमच नाका से भादवामाता के लिए रवाना हुए। भादवामाता से नीमच, निंबाहेड़ा, आंवरीमाता, सांवलियाजी, फतेहनगर, नाथद्वारा, कांकरोली, राजसंमद होते हुए 19 सितंबर को चारभुजा एवं 20 सितंबर को रूपजी मंदिर पर धर्म ध्वजा चढ़ाकर क्षेत्र की खुशहाली एवं अच्छी बारिश की कामना की जाएगी।
———————–

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो