नीमच

रफाल घोटाले को लेकर लामबंद हुए कांग्रेसी, दिया धरना

पेट्रोल 90 पार यह है अच्छे दिन की सरकार

नीमचOct 09, 2018 / 09:26 pm

harinath dwivedi

रफाल घोटाले को लेकर लामबंद हुए कांग्रेसी, दिया धरना

नीमच. सोमवार को जिला मुख्यालय सहित जावद व मनासा विधानसभा मुख्यालय पर भी रफाल घोटाले को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। जिला मुख्यालय पर फव्वारा चौक पर रफाल घोटाले को लेकर धरना दिया गया।
रफाल विमान खरीदी में हुए भ्रष्टाचार के विरोध में सोमवार दोपहर २ बजे फव्वारा चौक पर कांग्रेसी लामबंद हुए। यहां ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नीमच एवं ग्रामीण तथा जिला कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में धरना दिया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजीत काठेड़ ने कहा कि जो विमान 2014 में 526 करोड़ का था वही विमान 2018 में 16 10 करोड़ का कैसे हो गया। अनिल अंबानी को लाभ पहुंचाने के लिए भ्रष्टाचार में भागीदारी करने के लिए यह विमान खरीदे गए। शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बृजेश सक्सेना ने कहा कि सरकार की हिंदुस्तान एयरोनॉटिक कंपनी जब विमान बनाने में सक्षम थी तो फिर एक प्राइवेट कंपनी को रक्षा जैसे महत्वपूर्ण सोदे को देकर सेना की गोपनीयता को भंग किया गया है। इस अवसर पर ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष नाथूसिंह राठौर, जिला ब्लॉक अध्यक्ष विनोद दक, युवा कांग्रेस अध्यक्ष हरगोविंद दीवान, आशा सांभर आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद चोपड़ा, जिला प्रवक्ता बृजेश मित्तल, मनोरमा मूंदड़ा सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे। इस अवसर पर नायब तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। संचालन शहर ब्लॉक प्रवक्ता बबली तंवर ने किया। आभार मुकेश कालरा ने माना।


राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन


मनासा. रफाल विमान घोटाले को लेकर मनासा, रामपुरा एवं कुकड़ेश्वर ब्लॉक कांग्रेस ने संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन किया। नगर के रामपुरा नाके से कांग्रेसियों ने पैदल मार्च निकाला।
कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी हाथों में तख्तियां लेकर पेट्रोल 90 पार यह है अच्छे दिन की सरकार, चोकीदार चोर है, बाप रे बाप गैस टंकी 96 0 के पार आदि नारों के साथ कांग्रेसी नगर के बद्रीविशाल मंदिर, चोपड़ गट्टा, सदर बाजार, विजय स्तंभ, बस स्टैंड होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां पर राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार अजय हिंगे को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर मनासा विधानसभा मुख्यालय पर भी सभी ब्लॉक कांग्रेस की ओर से संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके बादभी बावजूद कांग्रेसियों में रफाल विमान घोटाले को लेकर कम ही रुचि देखी। इसके चलते पैदल मार्च में कार्यकर्ताओं की संख्या कम रही। कांग्रेसियों का कहना था कि खेतों में काम चल रहा है, इस कारण ग्रामीण कार्यकर्ता नहीं आ पाए। खेर केंद्र सरकार के रफाल विमान घोटाले के बहाने ही सही मनासा विधानसभा में कांग्रेसी एक जाजम पर दिखाई दिए। विरोध प्रदर्शन में पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा, मनासा ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल विजयवर्गीय, रामपुरा ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर मुजावदिया, कुकड़ेश्वर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप रोदवाल, मडलम् अध्यक्ष महेश नंदवाना, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोरमा मुन्दड़ा, जिला कांग्रेस महामंत्री दीपक गेहलोद, ओमरावत, श्याम सोनी सहित क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रफाल घोटाले को जावद में दिया कांग्रेसियों ने धरना

जावद. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जावद, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनगढ़, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिंगोली के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को रफाल घोटाले को लेकर सोमवार सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बस स्टैंड पर धरना दिया गया। इस अवसर पर बताया गया कि राफेल लड़ाकू विमान की खरीदी में देश का सबसे बड़ा घोटाला हुआ है। इस खरीदी में सरकारी खजाने से 41 हजार 205 करोड़ रुपए अधिक दिए गए हैं। खरीदी में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। धरने में जिला कार्यवाहक अध्यक्ष राजकुमार अहीर, जावद ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश अहीर, सिंगोली ब्लॉक अध्यक्ष बनवारी जोशी, जावद ब्लॉक कार्यवाहक अध्यक्ष ओमराव, गोपालदास बैरागी, प्रितेश भट्ट, सुरेश प्रजापत आदि ने रफाल घोटाले को लेकर भाजपा सरकार को कौसा। धरना प्रदर्शन के बाद एक ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुधाकर तिवारी को सौंपा गया। ज्ञापन का वाचन ब्लॉक कार्यवाहक अध्यक्ष निलेश रावल ने किया। आभार रतनगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र मंडोवरा ने माना।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.