scriptCorona Update : 24 घंटों में सामने आया 1 पॉजिटिव केस, अब तक कुल संक्रमितों की संख्या हुई 470 | Neemuch Coronavirus News Update today 8 july 2020 | Patrika News

Corona Update : 24 घंटों में सामने आया 1 पॉजिटिव केस, अब तक कुल संक्रमितों की संख्या हुई 470

locationनीमचPublished: Jul 09, 2020 04:27:51 am

Submitted by:

Faiz

बीते 24 घंटों के दौरान नीमच में कोरोना के 1 नया मामला सामने आया है। इसके बाद जिले में संक्रमित की कुल संख्या 470 हो गई है। वहीं 435 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 27 केस एक्टिव हैं।

Corona Update

Corona Update : 24 घंटों में सामने आया 1 पॉजिटिव केस, अब तक कुल संक्रमितों की संख्या हुई 470

नीमच/ वैसे तो मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के औसत मामलों में कमी आई है। लेकिन, सूबे में कुछ जिले अब भी ऐसे हैं, जहां हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। इन्हीं शहरों में से एक है नीमच। रात तक प्राप्त रिपोर्ट में 1 पॉजिटिव मरीज़ के सामने आने की पुष्टि हुई है। नोडल ऑफिसर भव्या मित्तल ने बताया कि, जिले में 1 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं, रात तक संक्रमितों की संख्या 470 हो गई है। अब तक कुल 435 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, जिले में आज कोरोना से ग्रस्त 1 और मरीज की मौत हुई हैं। इसके बाद जिले में मृतकों कुल संख्या 8 हो गई है। जिले में अब भी 27 केस एक्टिव हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- MP Corona Update : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 16036, अब तक 629 ने गवाई जान


24 घंटे में सामने आए रिकॉर्ड 115 पॉजिटिव

जिले में आज कोरोना के 115 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इसके बाद अब जिले में कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 833 हो चुकी है। यहां 5 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 332 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 496 केस अब भी एक्टिव हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- Breaking News : अब हर रविवार मध्य प्रदेश में रहेगा टोटल लॉकडाउन, नियम नहीं माने तो होगा भारी जुर्माना


आज उज्जैन में 2 पॉजिटिव

उज्जैन जिले में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 2 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 871 हो गई है। जबकि, 71 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, 780 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 20 केस एक्टिव हैं। इनमें से 90 मरीज़ ऐसे भी सामने आ चुके हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण ही नहीं है, फिर भी इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

 

पढ़ें ये खास खबर- ऑस्कर के लिए चुनी गईं भोपाल की फिल्म मेकर, कांस-न्यूयार्क और टोरंटो फिल्म फेस्टिवल के लिए हो चुकी हैं नॉमिनेट


रतलाम में 5 पॉजिटिव केस

जिले के शासकीय मेडिकल कॉलेज से रात तक 5 और रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इनमें 3 रतलाम और 2 जावरा के केस हैं। हालांकि, इनमें से 4 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। जिले में अब तक कुल 195 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें से स्वस्थ हो चुके 155 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। 6 पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिले में 34 एक्टिव केस बचे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो