scriptचरित्र शंका में पत्नी पर पूर्व सरपंच ने किए वार, बाद में अटैक से स्वयं मौत | Neemuch crime news | Patrika News

चरित्र शंका में पत्नी पर पूर्व सरपंच ने किए वार, बाद में अटैक से स्वयं मौत

locationनीमचPublished: Sep 13, 2019 12:25:54 pm

Submitted by:

Virendra Rathod

चरित्र शंका में पत्नी पर पूर्व सरपंच ने किए वार, बाद में अटैक से स्वयं मौत

चरित्र शंका में पत्नी पर पूर्व सरपंच ने किए वार, बाद में अटैक से स्वयं मौत

चरित्र शंका में पत्नी पर पूर्व सरपंच ने किए वार, बाद में अटैक से स्वयं मौत

नीमच। बघाना थाना क्षेत्र के धामनिया-झाझंरवाड़ा गांव में चरित्रशंका के चलते आपा खोये पूर्व सरपंच ने पत्नी की कैची से नाक काटने के बाद पेट में दो वार कर उसे जान से मारने का प्रयास किया और उसके बाद स्वयं भी घायल होकर जिला अस्पताल में गुरुवार दोपहर ढाई बजे पहुंचा। हमलावर आरोपी पति की इलाज के दौरान एक घंटे में मौत हो गई। पुलिस ने शव को फिलहाल मुर्दाघर में रखवाया है। मृतक का शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम होगा।

थाना प्रभारी आरसी दांगी ने बताया कि धामनिया गांव निवासी कुसुम पति काशीराम साल्वी उम्र 55 वर्ष घर पर सो रही थी। तभी उसके पति सोहनलाल पिता काशीराम साल्वी उम्र 56 वर्ष ने उसकी कैची से नाक काट दी और पेट पर दो वार कर जानलेवा हमला किया। कुसुम के चिल्लाने पर उसकी बहू टीना पति कमलेश साल्वी उम्र 32 वर्ष बचाने आई। इस दौरान उसके हाथ पर भी चाकू लगा है। जिससे वह घायल हुई है। हमला करने के बाद हमलावर पूर्व सरपंच काशीराम साल्वी घर पर गिरने से घायल हुआ और वारदात के बाद घबराने से उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद परिजन दोनों घायल दंपत्ती को लेकर जिला अस्पताल 2.30 बजे पहुंचे। जहां पर कुसुम की हालत गंभीर बनी हुई थी। जबकि आरोपी पति की इलाज के दौरान एक घंटे बाद मौत हो गई। पुलिस ने शव को मुर्दाघर में रखवा दिया है। मृतक का शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम होगा। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 307 में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।

चरित्रशंका के चलते वारदात
परिजनों ने बताया कि मृतक काशीराम के दो बेटे और दो बेटी है। उसकी पत्नी भी करीब 55 वर्ष की है। जिस पर वह गांव के एक व्यक्ति के साथ चरित्र संदेह करता था। उसका कहना यह भी था कि यह व्यक्ति घर नहीं आना चाहिए। उसके बाद भी उसके घर आने पर उसका आक्रोश बढ़ गया और आवेश में आकर उसने पत्नी पर जानलेवा हमला किया।

संभवत: अटैक से मौत
डॉ. मनीष यादव ने बताया कि मृतक काशीराम साल्वी के शरीर पर कोई भी दिखती चोट के निशान नहीं है। शायद वह वारदात के बाद घबरा गया और संभवत: अटैक से उसकी मौत हुई है। शव के पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारण और स्पष्ट हो जाएंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो