scriptHunger Strike प्रशासन के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठा कांग्रेसी सरपंच | Neemuch Letest Hunger Strike News In Hindi | Patrika News

Hunger Strike प्रशासन के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठा कांग्रेसी सरपंच

locationनीमचPublished: Jun 12, 2019 10:16:57 pm

Submitted by:

Mukesh Sharaiya

कांग्रेस नेता के अतिक्रमण को तुड़वाने के लिए करना पड़ रही भूख हड़ताल

Neemuch Letest Hunger Strike News In Hindi

कलेक्टोरेट में अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे ग्राम जमुनियाकलां से कांग्रेस पार्टी के सरपंच विनोदकुमार जायसवाल।

नीमच. प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। नीमच तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत जमुनियाकलां के सरपंच भी कांग्रेसी है। गांव में अतिक्रमण भी एक कांग्रेस नेता ने कर रखा है। इसी अतिक्रमण को हटाने के लिए सरपंच मंगलवार दोपहर 12.30 बजे से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए। उनका विरोध प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने को लेकर था। शाम 5.30 बजे नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया। तब सरपंच ने 20 जून तक अतिक्रमण हटा जाने की चेतावनी देकर हड़ताल समाप्त कर दी।

या तो अतिक्रमण हटाएं या सबको करने दें
भूख हड़ताल पर बैठ सरपंच विनोदकुमार जायसवाल ने बताया कि मैं किसी पार्टी या व्यक्तिगत कारणों से भूख हड़ताल पर नहीं बैठा हूं। गांव में कांग्रेस नेता विमल नागोरी ने रास्ते को खोदकर अतिक्रमण कर रखा है। उनके अतिक्रमण की वजह से श्मशानघाट जाने वाला मार्ग बाधित हो जाएगा। मार्ग पर 6 बाय 10 फीट का अतिक्रमण कर नागोरी द्वारा सेफ्टिक टेंक बनाया जा रहा है। जनहित में इसका विरोध कर रहा हूं। मैंने अतिक्रमण के संबंध में एसडीएम नीमच, तहसीलदार, संबंधित पुलिस थाने पर कार्रवाई के लिए आवेदन दिए थे, लेकिन किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। मेरा इतना भर कहना है कि यदि कांगे्रस नेता का अतिक्रमण प्रशासन नहीं हटवा सकता तो गरीबों के अतिक्रमण क्यों हटाए जाते हैं। एक नेता द्वारा अतिक्रमण किए जाने से गांव में अन्य लोग भी इसकी देखा देखी अतिक्रमण करने लगेंगे। ऐसे में किसी को नहीं रोक पाएंगे। मेरा प्रशासनिक अधिकारियों से यही कहना है कि या तो कांग्रेस नेता का अतिक्रमण हटाया जाए। यदि प्रशासन अतिक्रमण हटाने में नामाक रहता है तो अन्य लोगों को भी अतिक्रमण करने दिया जाए। किसी भी अतिक्रमणकर्ता पर कोई कार्रवाई नहीं की जाए। सरपंच जायसवाल ने बताया कि मैं प्रशासनिक अधिकारियों को 7 जून को दी गई पूर्व सूचना अनुसार दोपहर 12.30 बजे से कलेक्टोरेट परिसर में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठा था।

अतिक्रमण नहीं हटा तो 20 से फिर करूंगा भूख हड़ताल
गांव में कांग्रेस नेता विमल पिता रखबचंद नागोरी ने सड़क पर अतिक्रमण कर 6 बाय 10 फीट में सेफ्टिक टेंक बनाया जा रहा है। इसकी शिकायत करने पर भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं करने के विरोध में मैं मंगलवार को भूख हड़ताल पर बैठा था। शाम 5.30 बजे नायब तहसीलदार जाबिर खान, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजीत कांठेड़, वरिष्ठ कांग्रेस नेता उमरावसिंह गुर्जर आए थे। नायब तहसीलदार ने कहा कि प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद मैंने 20 जून तक अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर फिर से भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी है।
– विनोदकुमार जायसवाल, सरपंच ग्राम जमुनियाकलां

प्रशासनिक कार्रवाई से संतुष्ट दिखे सरपंच
सरपंच को यह लग रहा था कि प्रशासन की ओर से अतिक्रमण को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। मंगलवार शाम को सरपंच से मिलकर उन्हें प्रशासन की ओर की गई कार्रवाई से अवगत कराया। इससे वे संतुष्ट दिखे। अतिक्रमणकर्ता को नोटिस दिया गया है। 13 जून को सुनवाई है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण नहीं टूटने पर 20 जून से फिर से भूख हड़ताल पर बैठने के संबंध में सरपंच की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है।
-जाबिर खान, नायब तहसीलदार
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो