scriptजिले में लोकसेवा केंद्र ऑपरेटरों को किया ब्लैक लिस्ट | Neemuch Letest News In Hindi | Patrika News

जिले में लोकसेवा केंद्र ऑपरेटरों को किया ब्लैक लिस्ट

locationनीमचPublished: Apr 13, 2019 01:25:07 pm

Submitted by:

Mukesh Sharaiya

नीमच नगर की नई तहसील बनने से आई सॉफ्टवेयर अपडेट में परेशानी

Neemuch Letest News In Hindi

लोकसेवा केंद्र नीमच पर आधार कार्ड बनाने वाले व्यक्ति को ब्लैक लिस्ट करने के बाद इस तरह लगाया गया बोर्ड।

नीमच. प्रशासनिक व्यवस्था कितनी लचर है इसकी एक बानगी गुरुवार को कलेक्टोरेट में संचालिक लोकसेवा केंद्र पर देखने को मिली। दोपहर में करीब डेढ़ बजे केंद्र पर एक भी कर्मचारी अधिकारी मौजूद नहीं था। यहां आवेदन लेकर पहुंचे लोग बाहर बैठकर अधिकारी कर्मचारी के आने का इंतजार कर रहे थे। इस केंद्र पर सॉफ्वेयर अपडेट कार्य चलने की वजह से भी लोगों को परेशानी हुई।

सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं होने से हुई परेशानी
कलेक्टोरेट परिसर में लोकसेवा केंद्र पर भगवान भरोसे काम चल रहा है। आश्चर्य की बात है कि नीमच विकासखंड में दो तहसील हुए महिनों हो चुके हैं इसके बाद भी गुरुवार तक नीमच नगर का सॉफ्टवेयर अपडेट करने का काम ही चल रहा था। अभिभाषक अपनी प्रकरण दर्ज कराने वहां पहुंचे तो उन्हें इस समस्या के बारे में जानकारी मिली। चौकाने वाली बात यह भी थी कि दोपहर 1.20 बजे से 1.34 बजे तक नीमच लोकसेवा केंद्र पर एक भी जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी या चौकीदार मौजूद नहीं था। ऑफिस खुला पड़ा था। केंद्र के भीतल महत्वपूर्ण फाइलें और आवश्यक दस्तावेज खुले पड़े थे, लेकिन उनकी निगरानी करने वाला वहां कोई मौजूद नहीं था।

आधार ऑपरेटर को किया ब्लैक लिस्ट
लोकसेवा केंद्र नीमच में जुलाई 18 से आधार कार्ड बनाने का कार्य प्रारंभ हुआ है। इसके बाद से केंद्र पर एक ऑपरेटर आधार बनाने और उसमें संशोधन करने का कार्य करता आ रहा था। गुरुवार को लोकसेवा केंद्र नीमच के आधार ऑपरेटर को पता चला कि उसे ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। इस संबंध ऑपरेटर भूपेंद्र कुमार खोईवाल ने बताया कि मैं जुलाई माह से यहां आधार कार्ड बनाने का काम कर रहा हूं। केंद्र सरकार की इस योजना में सर्वे हुआ था। इसमें गलतियों के आधार पर ऑपरेटरों को ब्लैक लिस्ट किया गया है। गुरुवार को पता चला कि मुझे भी ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। मुझे बताया गया कि सर्वे में मेरी 10 गलतियां सामने आई हैं। सर्वे में पूरे प्रदेश से करीब 700 से 800 ऑपरेटरों को ब्लैक लिस्ट किया गया है। केंद्र सरकार ने आधार बनाने और इसमें संशोधन को लेकर सख्त नियम बनाए हैं। इन्हीं कहीं चूक होने पर ब्लैक लिस्ट किया गया है। नीमच जिले में 5 लोकसेवा केंद्रों में से 4 लोक सेवा केंद्र के ऑपरेटरों को ब्लैक लिस्ट किया गया है। जिले में जीरन केंद्र के ऑपरेटर को छोड़कर नीमच, रामपुरा, जावद और मनासा के केंद्र पर आधार बनाने का काम कर रहे ऑपरेटरों को ब्लैक लिस्ट किया गया है।

तकनीकी समस्या नहीं आनी चाहिए
अभिभाषक युगलकिशोर बैरागी ने बताया कि नागरिकों को अपनी समस्या त्वरित हल कराने के लिए लोकसेवा केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इसी के माध्यम से सभी प्रकरण दर्ज होकर राजस्व न्यायालयों में पहुंचते हैं। लोक सेवा केंद्र का सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उक्त मशीनरी का बेहतर रख रखाव न्यायहित में अतिआवश्यक है। आधार कार्ड बनाने में वैसे ही लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ऐसे में शासन की ओर से उपलब्ध कराई गई लोकसेवा केंद्र पर आधार बनाने की सुविधा बंद होने से यह परेशानी और बढ़ेगी। इस ओर प्रशासन को ध्यान देना चाहिए।
नई तहसील बनने से आ रही थी परेशानी नीमच नगर की नई तहसील बनने के बाद सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं हुआ था। इस कारण परेशानी हो रही थी। समस्या दूर कर दी गई है।
– अशीष जैन, लोकसेवा केंद्र प्रभारी नीमच

ब्लैक लिस्ट करने की मुझे जानकारी नहीं है
कलेक्टोरेट में संचालित लोकसेवा केंद्र पर नीमच में नई तहसील बनने से सॉफ्टवेयर अपडेट का काम चल रहा था। इस कारण कुछ परेशानी आई होगी। मुझे बताया गया है कि सॉफ्टवेयर अपडेट हो गया है। जहां तक लोकसेवा केंद्र पर आधार कार्ड बनाने वाले व्यक्ति को ब्लैक लिस्ट करने की बात है तो यह मेरी जानकारी में नहीं है।
– एसएल शाक्य, एसडीएम नीमच

जानकारी लेने के बाद ही कुछ कह सकूंगा
लोकसेवा केंद्र पर दोपहर के समय कर्मचारी अधिकारी मौजूद नहीं थे इस बारे में जानकारी लेने के बाद ही कुछ कह सकूंगा। जहां तक आधार ऑपरेटर को ब्लैक लिस्ट करने का प्रश्न है इस बारे में पता करता हूं।
– राजीव रंजन मीना, कलेक्टर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो