scriptMandi News यहां ऐसा क्या हुआ कि व्यापारियों के आगे झुक गया मंडी प्रशासन | Neemuch Mandi Letest News In Hindi | Patrika News
नीमच

Mandi News यहां ऐसा क्या हुआ कि व्यापारियों के आगे झुक गया मंडी प्रशासन

मंडी व्यापारियों के विरोध के आगे झुका प्रशासन

नीमचAug 20, 2019 / 11:33 pm

Mukesh Sharaiya

Neemuch Mandi Letest News In Hindi

डूंगलावदा चंगेरा में बनाई जा रही नवीन कृषि उपज मंडी में चल रहा है कार्य।

नीमच. अंतत: वो ही हुआ किसकी आशंका थी। मंडी प्रशासन को लहसुन और प्याज व्यापारियों के आगे झुकना पड़ा। 50 गोदाम के लिए मंडी प्रशासन ने 19 अगस्त तक टेंडर आमंत्रित किए थे। एक भी व्यापारी ने टेंडर नहीं भरा। लहसुन और प्याज व्यापारियों ने दो टूक शब्दों में मंडी प्रशासन को चेता दिया है कि जब तक अन्य मंडी नवीन स्थान पर प्रारंभ नहीं होती है हम भी नहीं जाएंगे।

व्यापारियों में करवाई तो रही खींचतान
कृषि उपज मंडी में लहसुन और प्याज के करीब 150 से अधिक व्यापारी है। इसके बाद भी व्यापारियों के बीच आपसी खींचतान और प्रतिस्पर्धा पैदा करने के उद्देश्य नवीन मंडी में मात्र 50 दुकान/गोदाम के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए। लहसुन और प्याज व्यापारियों ने मंडी प्रशासन के इस निर्णय का विरोध किया। 19 अगस्त टेंडर भरने की अंतिम तारीख थी। 150 से अधिक लहसुन और प्याज के व्यापारियों में से एक ने भी टेंडर नहीं भरा। 14 व्यापारियों ने टेंडर भरने के लिए आवेदन अवश्य खरीदे थे। व्यापारियों ने एकता बनाते हुए टेंडर प्रक्रिया का ही बहिष्कार कर दिया। व्यापारियों की मांग थी कि कम से कम 100 गोदाम बनाए जाएं। इसके बाद टेंडर कॉल किए जाएं।
21 अगस्त को खोले जाने से टेंडर
ग्राम डूंगलावदा चंगेरा में लहसुन और प्याज मंडी सिफ्ट करने से पहले वहां दुकान/गोदाम बनाने के लिए मंडी प्रशासन ने टेंडर आमंत्रित किए थे। 21 अगस्त को टेंडर खोले जाना थे। टेंडर जमा कराने के अंतिम दिन एक भी टेंडर जमा नहीं होने से पूरी प्रक्रिया पर ही प्रश्न चिह्न लग गया है। नवीन मंडी में 121.20 ओर 92.71 वर्ग मीटर के 25-25 दुकान सहगोदाम (कुल 50) के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए थे। 18 और 16 लाख न्यूनतम कीमत निर्धारित की गई थी। मनमानी और व्यापारियों के बीच प्रतिस्पर्धा पैदा कर ऊंची दरों पर गोदाम बेचने की मंडी प्रशासन की नीयत का विरोध कर टेंडर प्रक्रिया का ही व्यापारियों ने बहिष्कार कर दिया। अब मंडी प्रशासन ने 100 गोदाम बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजने का निर्णय लिया है।
50 गोदाम बनाने का किया व्यापारियों ने विरोध
लहसुन और प्याज व्यापारियों का स्पष्ट कहना है कि जब तक सभी मंडियां नवीन मंडी में प्रारंभ नहीं की जाती हैं तब तक हम भी नई मंडी में नहीं जाएंगे। मंडी प्रशासन ने 50 गोदाम बनाने का निर्णय लिया है। इसका भी लहसुन प्याज व्यापारियों ने विरोध किया है। उनका कहना है कि जब 150 से अधिक व्यापारी हैं तो मात्र 50 गोदाम बनाकर मंडी प्रशासन व्यापारियों में आपस में प्रतिस्पर्धा पैदा करवा रहा है। यह गलत है। कम से कम 100 गोदाम बनाए जाने चाहिए।
– राजेंद्र खंडेलवाल, सचिव मंडी व्यापारी संघ
मात्र 14 व्यापारियों ने ही खरीदे से फार्म
19 अगस्त नवीन मंडी में दुकान/गोदाम में टेंडर जमा कराने का अंतिम दिन था। नीमच मंडी में 150 से अधिक लहसुन और प्याज के व्यापारी हैं। नवीन मंडी में 50 गोदाम के लिए टेंडर कॉल किए गए थे। मात्र 14 लोगों ने ही फार्म खरीदे थे। अंतिम तारीख होने के बाद भी किसी ने फार्म जमा नहीं कराया। व्यापारियों की 100 गोदाम बनाने की मांग है। इस संबंध में प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद 100 गोदान के लिए टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे।
– संजीव कुमार श्रीवास्तव, सचिव कृषि उपज मंडी

Home / Neemuch / Mandi News यहां ऐसा क्या हुआ कि व्यापारियों के आगे झुक गया मंडी प्रशासन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो