scriptNagar Palika यहां ऐसा क्या हुआ कि महिला पार्षद लट्ठ लेकर पहुंची परिषद कक्ष में | Neemuch Nagar Palika Letest News In Hndi | Patrika News

Nagar Palika यहां ऐसा क्या हुआ कि महिला पार्षद लट्ठ लेकर पहुंची परिषद कक्ष में

locationनीमचPublished: Aug 17, 2019 02:20:21 pm

Submitted by:

Mukesh Sharaiya

नगरपालिका में समस्या हल नहीं होने पर फूटा था गुस्सा

Neemuch Nagar Palika Letest News In Hndi

पार्षद लप्पो आपा बैठक की ‘आपा, खो बैठीं। उन्होंने कहा कि मैं कमाई नहीं कर रही हूं। मेरे वार्ड में काम होना चाहिए।

नीमच. नगरपालिका बैठक में उस समय उपस्थित पार्षद और अधिकारी हतप्रभ रह गए जब कांग्रेस की महिला पार्षद लट्ठ लेकर परिषद सभाकक्ष में पहुंची। लट्ठ घुमाकर उन्होंने जिस शब्दों को उपयोग किया उस सुन अधिकारियों की बोलती बंद हो गई। नगरपालिका परिषद के कार्यकाल में यह पहला अवसर था जब किसी महिला पार्षद ने अपने गुस्से का इस तरह इजहार किया।

कांग्रेस पार्षद ने लगाए भेदभाव के आरोप
नगरपालिका परिषद की बैठक सुबह 11.30 बजे प्रारंभ होना थी। नपाध्यक्ष राकेश पप्पू जैन 15 मिनट देरी से पहुंचे। बैठक शुरू करने से पहले कांग्रेस पार्षद महेंद्र मोनू लोक्स ने यादव समाज के भुजरिया पर्व पर जुलूस निकलने की बात कहकर बैठक स्थगित करने का प्रस्ताव रखा। इसे अस्वीकार कर दिया गया। महिला पार्षदों ने कहा कि हमारे यहां भी त्योहार है फिर भी हम बैठक में आए हैं। बैठक स्थगित नहीं करने पर लोक्स ने नपाध्यक्ष पर यादव समाज के साथ भेदभाव करने के आरोप लगाए। यादव समाज के जुलूस के मार्ग पर बड़े बड़े गड्ढे होने की समस्या से नपाध्यक्ष को अवगत करा दिया था। इसके बाद भी व्यवस्था नहीं की गई। यादव समाज के जुलूस में परेशानी होगी। यादव समाज को वे कुछ नहीं समझ रहे हैं। कांग्रेस पार्षद लोक्स नपाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाकर बैठक का बहिष्कार कर चले गए।

जब महिला पार्षद ने खोया आपा
बैठक में कांग्रेस पार्षद योगेश प्रजापति ने कहा कि शहर में सरेआम एमओएस का उल्लंघन हो रहा है। कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इसपर रोक लगना चाहिए। इस पर नपाध्यक्ष ने कहा कि नपा के इंजीनियर स्वयं को परिषद से ऊपर समझने लगे हैं। परिषद में लिए निर्णय तक पर अमल नहीं करते। सीएमओ को स्वयं इसे गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करना चाहिए। पार्षद ओमप्रकाश काबरा ने कहा कि बंगला बगीचा व्यवस्थापन की कार्रवाई काफी धीमी चल रही है। इस पर एसडीएम से चर्चा कर कार्य में तेजी लाने की बात नपाध्यक्ष ने कही। पार्षद लप्पो आपा ने बघाना में कब्रिस्तान मार्ग पर नाले में पानी भरा होने की शिकायत की। उनका कहना था इस समस्या के निराकरण के लिए नपा इंजीनियर को कहा लेकिन वे भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। परिषद बैठक में वे अपने साथ लट्ठ भी लेकर आईं थी। उनका गुस्सा नपा इंजीनियरों पर फूटा। पार्षद मीना जायसवाल ने कहा कि मेरे वार्ड की समस्या से मैं कई बार अध्यक्ष को अवगत करा चुकी हूं फिर भी अध्यक्ष मीडिया में बयान दे रहे हैं कि मैंने उन्हें समस्या से अवगत नहीं कराया। मैंने 6 जुलाई 19 को आवेदन देकर अध्यक्ष को समस्या से अवगत करा दिया था। अध्यक्ष ने कहा कि मैंने ऐसा बयान नहीं दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो