scriptये कैसा यातायात सप्ताह, फर्राटे से दौड़ रहे नियम तोड़ते वाहन | neemuch news | Patrika News

ये कैसा यातायात सप्ताह, फर्राटे से दौड़ रहे नियम तोड़ते वाहन

locationनीमचPublished: Sep 06, 2018 11:37:39 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

-आमजन से लेकर पुलिस तक कर रही नियमों का उल्लंघन -सड़क पर लगाते है युवा रेस, वाहन दौड़ाते समय फोन पर बात करना हुआ आम

patrika

neemuch

नीमच. कोई एक हाथ से वाहन दौड़ा रहा है, तो कोई वाहन चलाते हुए एक हाथ से फोन पर व्यस्त है, कोई तीन सवारी बिठाकर फर्राटे से वाहन दौड़ा रहा है। तो कोई वाहन पर सवार व्यक्ति से बातों में व्यस्त होकर वाहन चला रहा है। जहां आमजन नियम को ताक में रखकर चल रहे हैं। वहीं जिन लोगों द्वारा आमजन को जागरूक करना है वे भी खुले आम निमयों को ताक में रखकर वाहन दौड़ा रहे हैं।
ऐसा ही नजारा शहर की मुख्य सड़कों पर बुधवार को नजर आया। यहां आमजन के साथ ही पुलिस भी बिना हेलमेट वाहन दौड़ते हुए नजर आई। जबकि एक दिन पहले मंगलवार को ही पुलिस के आलाअधिकारी से लेकर कर्मचारी तक सभी ने खुद लोगों को जागरूक करने के लिए विशाल वाहन रैली निकाली थी, जिसमें सभी हेलमेट पहने हुए थे। लेकिन दूसरे ही दिन जब शहर के जमीनी हालातों पर नजर डाली तो खुद विभाग के ही लोग बिना हेलमेट फर्राटे से वाहन दौड़ाते हुए नजर आए। आश्चर्य की बात तो यह है कि युवा भी आजकल सड़क पर रेस लगाते नजर आते हैं।

केस १. फव्वारा चौक से मैसी शोरूम चौराहा मार्ग काफी व्यस्तम मार्ग हैं। यहां प्रतिदिन चार पहिया और दो पाहिया वाहन मिलाकर हजारों की संख्या में आवाजाही करते हैं। इस मार्ग पर जरा सी चूक वाहन चालक को भारी पड़ सकती है। लेकिन कुछ वाहन चालक यहां भी नियम ताक में रखकर वाहन चलाते हैं। इस रोड पर जहां सामने की ओर चार पहिया और दो पहिया वाहन चल रहे थे। वहीं एक स्कूटर चालक फोन पर किसी से बातों में व्यस्त थे। ऐसे में उनका ध्यान वाहन चलाने में कम और बातों में अधिक था। थोड़ी सी लापरवाही कब भारी पड़ जाती पता नहीं चलता। लेकिन उन्हें व्यस्तम मार्ग पर भी बात करना जरूरी नजर आ रहा था।

केस २. सालों से नियम है दो पहिया वाहन पर केवल दो लोग ही सवार हो सकते हैं। लेकिन जिला मुख्यालय पर इस नियम की खुले आम धज्जियां उड़ रही है। यहां हर तीसरा वाहन चालक तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाते हुए नजर आ रहा है। आश्चर्य की बात तो यह है कि उन्हें ऐसा करते समय किसी प्रकार का खौफ भी नहीं है। यही कारण है कि वे कई बार उस स्थान से भी निकल जाते हैं जहां पुलिस द्वारा जांच भी की जाती है।

केस ३. पत्रिका ने जब बुधवार को शहर में जिम्मेदार विभाग के लोगों पर नजर डाली तो हालात आश्चर्य जनक नजर आए। जिन लोगों द्वारा आमजन को सुरक्षित यात्रा के लिए नियमों का पाठ पढ़ाया जाता है। वे ही खुले आम नियमों को तोड़ते नजर आ रहे थे। शहर के टेगौर मार्ग, फव्वारा चौक आदि मार्ग पर पुलिस भी बिना हेलमेट वाहन दौड़ते नजर आई। जबकि एक दिन पहले मंगलवार को ही विशाल वाहन रैली निकालकर आमजन को दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक किया गया था।

यातायात सुरक्षा सप्ताह के तहत आमजन से लेकर युवाओं तक सभी को सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। वाहन चलाते समय फोन पर बात करना काफी गलत है इस प्रकार के हर दिन एक से दो प्रकरण बनते हैं। पुलिस भी अगर नियम तोड़ती है तो हम स्वयं चालानी कार्यवाही करते हैं।
-आरएस राठौड़, यातायात प्रभारी, नीमच
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो