scriptदीपावली पर जगमगाएगी दिव्यांगों की कला में रोशनी | neemuch news | Patrika News

दीपावली पर जगमगाएगी दिव्यांगों की कला में रोशनी

locationनीमचPublished: Nov 03, 2018 09:43:03 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

दीपावली पर जगमगाएगी दिव्यांगों की कला में रोशनी

patrika

दीपावली पर जगमगाएगी दिव्यांगों की कला में रोशनी

नीमच. दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सीडब्ल्युएसएन छात्रावास में दीपावली के उपलक्ष्य में मिट्टी के दीपकों को आकर्षक रूप से सजाने के साथ ही विभिन्न साज सज्जा की सामग्रियों का निर्माण करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ताकि जरूरत पर ये दिव्यांग अपने पैरों पर खड़े होकर समाज में अपना स्थान बनाएं।
सहायक परियोजना समन्वयक एसआर श्रीवास्तव ने बताया कि हर वार त्यौहार पर दिव्यांगों को संबंधित सामग्रियों का प्रशिक्षण दिया जाता है। जैसे राक्षाबंधन पर राखी का, होली पर गुलाल और प्राकृतिक रंग बनाने का, इसी प्रकार से दीपावली पर आकर्षक दीपक और साज सज्जा की सामग्री बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। बच्चों ने शनिवार को मिट्टी के दीपकों पर आकर्षक रूप से विभिन्न रंगों के माध्यम से सजावट की। इन आकर्षक दीपकों से छात्रावास में दीपावली मनाई जाएगी।

दिव्यांगों और बुजुर्गों को पहनाई माला, कहा वोट जरूर देना, निकाली जागरूकता रैली

नीमच. मतदाता जागरूकता अभियान इस बार काफी जोर शोर से चल रहा है। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जहां बच्चों द्वारा रैलियां निकालकर आमजन को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वहीं विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी भी मतदान के प्रति आमजन को जागरूक करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को जहां कुकड़ेश्वर में कलश यात्रा निकाली गई। वहीं हाथों में तख्तियां लेकर चल रहे ग्रामीण भी मतदाताओं को जागरूक करते नजर आ रहे थे। इस रैली में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी शामिल थी। इसी के साथ रतनगढ़ क्षेत्र में दिव्यांगों और बुजुर्गों को भी माला पहनाकर सम्मानित कर उन्हें मतदान जरूर करने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के तहत घर घर जाकर बुजुर्गों व दिव्यांगों का माला पहनाकर सम्मान किया गया।

त्यौहार आते ही दमका शहर का बाजार, बढ़ी चहल पहल
नीमच. जैसे जैसे दीपावली का त्यौहार नजदीक आता जा रहा है। बाजार की रौनक भी दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। इन दिनों शहर के प्रमुख मार्गों पर विभिन्न प्रकार के साज सजावट के सामनों की दुकानों कतारबद्ध तरीके से नजर आ रही है। जहां उपभोक्ताओं की भीड़ लगने लगी है। वहीं शहर की अधिकतर बिल्डिंगों पर भी साज सजावट नजर आने लगी है।
शहर के टेगौर मार्ग पर शनिवार को दूर दूर तक साज सज्जा की सामग्रियों की दुकानें कतारबद्ध तरीके से लग चुकी है। इन दुकानों पर आर्टिफिशयल फूल मालाओं सहित विभिन्न प्रकार के पोस्टर, रांगोली, लक्ष्मी, सरस्वती व गणेशजी के चित्र, स्वास्तिक सहित लाभ शुभ आदि के स्टीकर, मिट्टी सहित इलेक्ट्रानिक्स दीपक सहित अन्य सजावटी सामग्रियां लोगों का मन लुभा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो