scriptपत्रिका की खबर के बाद चेता खनिज विभाग, सात वाहन जब्त | Neemuch Patrika Hindi News | Patrika News

पत्रिका की खबर के बाद चेता खनिज विभाग, सात वाहन जब्त

locationनीमचPublished: Sep 22, 2020 12:01:31 pm

Submitted by:

Virendra Rathod

– नयागांव, अठाना, जावद रोड़ पर नहीं हुई कार्रवाई

पत्रिका की खबर के बाद चेता खनिज विभाग, सात वाहन जब्त

पत्रिका की खबर के बाद चेता खनिज विभाग, सात वाहन जब्त

नीमच। पत्रिका द्वारा अवैध खनन परिवहन का मामला उजागर करने के बाद कलेक्टर जितेन्द्र सिंह राजे के निर्देशन में जेएस भिड़े खनि अधिकारी एवं खनिज टीम द्वारा तहसील जावद एवं सिंगोली क्षेत्र में आकस्मिक भम्रण दौरान ग्राम नयागावं एवं डिकेन में 07 वाहन खनिज रेत, पत्थर, खण्डा, पत्थर डस्ट का अवैध परिवहन करते हुए जप्त कर खनिजमय वाहन को पुलिस थाना नयागाव चैकी एवं डिकेन थाने में सुरक्षार्थ खडा किया गया।

पत्रिका की खबर के बाद चेता खनिज विभाग, सात वाहन जब्त

अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन, भण्डारण में वाहनों को जप्त कर पुलिस थाना नयागांव चौकी में कलेक्टर महोदय के आगामी दण्डात्मक आदेश तक सुरक्षार्थ खडे किये गये है। उक्त वाहनों के वाहन चालकध्मालिकों के विरूद्ध मध्यप्रदेश रेत (खनन, परिवहन, भण्डारण तथा व्यापार) नियम 2019/1996 के नियम 53 के प्रावधानो के तहत् संख्त कार्यवाही की जाएगी। एवं वर्तमान में कार्यवाही जारी है। अवैध खनिज के उत्खनन,परिवहन, भण्डारण में संलिप्त वाहनों का पंजीयन निम्नानुसार है।

पत्रिका की खबर के बाद चेता खनिज विभाग, सात वाहन जब्त

नयागांव की तरफ से सबसे अधिक परिवहन
राजस्थान राज्य के सीमावर्ती जिला होने के चलते बनास नदी से राजस्थान की होर से नीमच मार्ग अवैध रेत परिवहन हो रहा हैै। जिसके चलते नगयागांव, अठाना, चढ़ोल, सरोदा, सकतपुरिया गांव का मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस पर ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को कार्रवाई के लिए दो दिन पूर्व ज्ञापन भी दिया था। यहां से सबसे अधिक संख्या में रेत से ओवरलोड डम्पर और ट्रक गुजरते है। जिनका समय सुबह करीब ५ से ६ बजे है और रात में यह 11 से 12 बजे बाद गुजरना शुरू होते है। लेकिन लोगों की शिकायत के बाद भी खनिज अधिकारी ने यहां पर कार्रवाई नहीं की है।

लगातार होगी कार्रवाई
खनिज विभाग की टीम लगातार भ्रमण कर रही हैै, डिकेन सूचना पर टीम ने पहुंचकर वहां से वाहन अवैध खनन परिवहन में जब्त किए है। नयागांव मार्ग पर भी कार्रवाई की जाएगी।
– जेएस भिड़े, खनिज अधिकारी नीमच।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो