scriptPatrika Humrah पत्रिका हमराह में जिला पंचायत सीईओ ने दी वीवीपैट की जानकारी | Neemuch Patrika Humrah News In Hindi | Patrika News

Patrika Humrah पत्रिका हमराह में जिला पंचायत सीईओ ने दी वीवीपैट की जानकारी

locationनीमचPublished: May 05, 2019 01:21:54 pm

Submitted by:

Mukesh Sharaiya

पत्रिका हमराह में जुटे लोग, ली मतदान करने की शपथ

Neemuch Patrika Humrah News In Hindi

पत्रिका हमराह में उपस्थितजनों को वीवीपैट और ईवीएम के बारे में जानकारी देते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कमलेश भार्गव।

नीमच. रविवार को पत्रिका ‘हमराह’ अभियान के तहत मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ कमलेश भार्गव ने उपस्थितजनों को वीवीपैट और ईवीएम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर पत्रिका अभियान ‘हमराह’ में सहभागिता निभाई। गांधीवाटिका में आयोजित ‘हमराह’ में बड़ी संख्या में प्रबुद्धजनों ने उपस्थिति दर्ज कराकर स्वस्थ रहने के लिए योग प्राणायाम किया।

सीईओ ने दी वीवीपैट की जानकारी
पर्यावरण पे्रमी, शासकीय स्कूल के सेवानिवृत्त शिक्षक, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सेवानिवृत्त अधिकारी, धार्मिक संगठनों के सदस्य और पदाधिकारी, निजी स्कूल संचालक, उद्योगपति, विद्यार्थियों आदि ने पत्रिका ‘हमराह’ अभियान से जड़कर स्वस्थ रहें मस्त रहें का संदेश दिया। इस दौरान बच्चे और बुजुर्गों ने मनोरंजक खेलों का आनंद उठाया। पर्यावरण प्रेमियों ने प्रकृति में आ रहे बदलाव को लेकर चिंता तो व्यक्त की, लेकिन अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करने का प्रण भी लिया। इस अवसर पर ेपत्रिका अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक संख्या में लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कमलेश भार्गव ने उपस्थिजनों को वीवीपैट और ईवीएम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्हें बताया कि वीवीपैट और ईवीएम को हैक नहीं किया जा सकता है। इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने भी वीवीपैट के बारे में प्रश्न पूछे जिनके सीईओ भार्गव ने संतुष्टिपूर्ण उत्तर दिए।

योग-प्राणायाम कर दिया स्वस्थ रहने का संदेश
पत्रिका ‘हमराह’ अभियान में जुड़कर प्रबुद्धजनों ने सबसे पहले स्वस्थ्य रहने के लिए योग किया। इस दौरान प्रणायाम, सूर्य नमस्कार आदि योग कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया। बुजुर्गों ने ‘हमराह’ में सहभागी बने अन्य लोगों को भी ठहाके लगाने पर मजबूर कर लिया। क्या महिला और क्या बुजुर्ग सभी ने खुलकर ठहाके लगाए। इस दौरान सीईओ कमलेश भार्गव ने उपस्थितजनों को मतदान करने, नवमतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई। करीब एक घंटे हमराह से जुड़कर लोगों ने अन्य लोगों को लोकत्रंत के इस महाकुंभ में (लोकसभा चुनाव में) सहभागी करने के लिए प्रेरित करने की बात कही। अनिल चौरसिया, हरीश दुआ, नवल मित्तल, माधुरी चौरसिया, डा. अशोक जैन, औंकारलाल अहीर आदि ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में पत्रिका द्वारा चलाए जाने वाले अन्य कार्यक्रम में सहभागी बनते हुए इस वर्ष अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करने का निर्णय भी लिया।

ट्रेंडिंग वीडियो