scriptरक्षा बंधन के त्यौहार पर बहने बांधेंगी भाईयों की कलई पर तिरंगा राखी | Neemuch rahkhi tyohar | Patrika News

रक्षा बंधन के त्यौहार पर बहने बांधेंगी भाईयों की कलई पर तिरंगा राखी

locationनीमचPublished: Aug 10, 2019 12:13:11 pm

Submitted by:

Virendra Rathod

रक्षा बंधन के त्यौहार पर बहने बांधेंगी भाईयों की कलई पर तिरंगा राखी

District Magistrate has given permission to open rakhi and sweets shop

जिलाधिकारी ने दी अऩुमति रविवार काे खुलेंगी राखी और मिठाईयों की दुकानें

नीमच। सावन की रिमझिम मौसम के साथ राखी का त्योहारों 15 अगस्त को मनाया जाएगा। भाई बहनों के खूबसुरत रिश्तों के त्योहार रक्षा बंधन को लेकर बाजार में रौनक दिखने लगी है। टैगोर मार्ग, घंटाघर, नयाबाजार, महेश सर्किल के अलावे शहर में जगह-जगह पर राखी की दुकानें सज गई है। लड़कियां व महिलाएं राखी की खरीदारी शुरू कर दी है। रंग- बिरंगी राखियां भाई के पवित्र संबंध के साथ देशभक्ति की झलक भी दिख रही है। कपड़े, जेवरात व गिफ्ट की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ उमडऩे लगी है। भाई भी अपनी बहन के लिए पंसदीदा चीजों की खरीदारी करने में जुटे हैं। परदेस में रहने वाले भाइयों के आने का इंतजार करना बहनें शुरू कर दी हैं। श्रावण की पूर्णिमा 15 अगस्त को यह त्योहार है।

 

बाजार में 10 रुपये से लेकर पांच सौ रुपये तक की राखियां उपलब्ध है। दुकानदारों के पास छोटा भीम, मोटू-पतलु, कार्टून के अलावा अन्य देशभक्ति की तिरंगा राखियां भी उपलब्ध है। दुकानदारों ने बताया कि ऐसी राखियां खासकर के छोटे बच्चों को पसंद होती है। उच्च वर्गीय लोगों के लिए बाजार में सोने और चांदी की सुदंर कलात्मक राखियां भी उपलब्ध हैं। रक्षाबंधन पर्व ज्यों-ज्यों नजदीक आ रहा है, तमाम बहनों ने बाहर रहने वाले भाइयों को अभी से राखियां भेजना शुरू कर दिया है। बाजारों में हर तरफ रंग बिरंगी राखियों से सजी दुकानें नजर आने लगीं। राखी के पर्व के लिए कपड़ेए मिठाई और ड्राईफूड से लेकर गिफ्ट आइटम बेचने वालों की दुकानों पर भी रौनक दिखाई दे रही है।

लाइट जलने वाली राखियां
दुकानदार राकेश ने बताया कि उनकी दुकान पर 20 रुपए से लेकर 250 रुपए तक की राखियां मौजूद है। जिसमें कार्टून करैक्टर, फिल्मी करैक्टर वाली राखियां बच्चों को खूब पसंद आ रही है। वहीं स्पाइडरमैन, डोरेमॉन, सिनचेन वाली राखी की भी 120 रुपए से 150 रुपए की रेंज में उपलब्ध है।

हीरे-मोतियों की फैंसी राखियां
रक्षाबंधन पर फैंसी, दरदोजी जरी, सफेद मोती वाली राखियों को खूब मांग है। यह दिखने में सिम्पल और सोबर तो है ही आकर्षक भी ज्यादा लग रही है। क्योकि इस साल इन पर कुंदन, मोती, रंगीन मेटल, स्टोन और नग का काम बहुत बेहतर है। इस बार चांदी और सोने की राखियों की डिमांड भी खूब है। वहीं भाभी के लिए भी मनमोहक लुंबे आए ाहै। घुघंरू, लाख, शीशे से सजे, राजस्थानी मिरर वर्क केक लुंबे हर किसी को खरीदने के लिए ललचा रहें हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो