scriptलाक डाउन में नीमच आरटीओ को करीब दस करोड़ का नुकसान | Neemuch RTO losses about ten crores in lock down | Patrika News
नीमच

लाक डाउन में नीमच आरटीओ को करीब दस करोड़ का नुकसान

लाक डाउन में नीमच आरटीओ को करीब दस करोड़ का नुकसान

नीमचAug 09, 2020 / 10:45 am

Virendra Rathod

rto

rto– आरटीओ में आज से ‘वाहन 4.0’ से होंगे चालान व शुल्क

नीमच। कोरोना संक्रमण काल ने जहां हर वर्ग को प्रभावित किया है, वहीं आरटीओ विभाग भी इससे अछूता नहीं रहा है। क्षेत्रीय परिवहन कार्यायल को करीब 10 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। इसमें करीब 7 करोड़ रुपए का नुकसान केवल लॉकडाउन के बीच का ही है। इससे बस बंद होने से हुए आर्थिक घाटे का हिस्सा ही करीब ३ करोड़ रुपए से अधिक है।

आरटीओ विभाग के बाबू प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि महू रोड स्थित आरटीाओ कार्यालय में लाइसेंस, पंजीयन, फिटनेस और अन्य सेवाएं शुरू कर दी गई है। लेकिन सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराने के लिए यह काम भी लगभग आधा ही हो पा रहा है। वहीं विभाग में पूर्व से ही कर्मचारियों की कमी है। नीमच से भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उदयपुर, चित्तौडग़ढ़, जोधपुर, जयपुर, इलाहाबाद, अहमदाबाद भी यात्री बसों का संचालन किया जाता था। इससे क्षेत्रीय परिवहन विभाग को प्रतिमाह करीब एक करोड़ से अधिक की राशि राजस्व प्राप्त होता था। लॉकडाउन के बाद जिले में बस सेवाएं पूरी तरह बंद है और अब तक मार्च, अप्रेल, मई, जून और जुलाई माह में करीब पांच करोड़ से अधिक का नुकसान हो गया है।

आधा रह गया पंजीयन, लाइसेंस का काम
क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में कोरोना काल से पूर्व प्रतिदिन करीब 60-70 लाइसेंस बनाए जाते थे, लेकिन अब यह संख्या सोशल डिस्टेंस का पालन कराने की वजह से आधी से भी कम रह गई है। इसी तरह वाहनों के पंजीयन और फिटनेस का काम भी काफी कम हो गया है। जिसका असर परिवहन कार्यालय द्वारा हासिल किए जाने वाले राजस्व पर पड़ रहा है।

जिले में परिवहन की स्थिति
– 180 यात्री बसें
– 12 हजार दुपहिया वाहन
– 2500 चौपहिया वाहन
– अन्य वाहन करीब ४ हजार

दस करोड़ का राजस्व घाटा
जिले में करीब 180 यात्री बसे जो प्रदेश के विभिन्न शहर और सीमावर्ती राज्यों तक फरे लगाती थी। कोरोना संक्रमण के चलते मार्च से अब तक इनका संचालन बंद है। इस अवधि में करीब 10 करोड़ रुपए का राजस्व घाटा क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय को हुआ है। बस संचालन के लिए फिलहाल मुख्यालय से कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।
– विक्रम सिंह राठौर, आरटीओ नीमच।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो