सीसीटीवी कैमरे भी स्थापित किए गए उपरोक्त नवीन निर्माण के कारण कचहरी परिसर में स्थित प्रशासनिक कार्यालय एवं शालाओं में आने जाने का रास्ता बाधित हो रहा था, जो कि उपरोक्त कार्य पूर्ण होने के पश्चात यथास्थिति में आ गया है। संपूर्ण कार्यवाही में पुलिस, जिला प्रशासन एवं नगर पालिका के अधिकारी ने भी संबंधित का सहयोग करते हुए, साफ सफाई, मलबा हटाने आदि में सहयोग किया। इसके अतिरिक्त सम्पूर्ण कचहरी परिसर में भी नगर पालिका द्वारा साफ सफाई, लाइटिंग आदि की व्यवस्था की गईहै। प्रशासन द्वारा सम्पूर्ण क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे भी स्थापित करवा दिए हैं।एसडीएम डॉ .खेड़े ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि कचहरी परिसर में नया राजस्व निरीक्षक का कार्यालय भी स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि नीमच सिटी का कचहरी परिसर ऐतिहासिक एवं पौराणिक धरोहर है, और इसकी उचित देख रेख एवं आवश्यक जीर्णोद्धार का कार्य भी आने वाले दिनों में पूर्ण किया जाएगा ।
पुलिस प्रशासन हुआ अलर्ट
सोमवार को विवाद के बाद प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो चुका है। इसी के परिणाम स्वरूप गुरुवार को जिला प्रशासन की ओर से एतिहासिक स्थल कचहरी पर प्रशासनिक व्यवस्था की गई है। आने वाले समय में किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति निर्मित न हो संभवत: इसी के मद्देनजर उपनगर स्थित कचहरी पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इस बीच गुरुवार को समुदाय विशेष के लोगों ने कलेक्टोरेट परिसर में जमकर हंगामा किया। इसके बाद जिला मुख्यालय पर भी सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।