यह बात सामने आई है कि, जीते हुए भाजपा पार्षदों को एक साथ बुलाकर संगठन की और से एक बैठक एक दिन पहले ही हुई, जिसमे नवनिर्वाचित पार्षदों को ये पाठ पढ़ाया गया कि, हमें किसी के बहकावे में नहीं आना है, और ना ही हमें यहां से कही जाना है, मोबाईल भी बंद किसी के नहीं हो। ये ही नहीं बल्कि, बात तो यहां तक चर्चाओं में है कि, पार्टी भी सभी पार्षदों को कहीं भेज सकती है। ऐसे में ये एक बड़ा सवाल तो है ही कि, संगठन के नेताओं को ऐसा क्या डर है कि, जो वे नए पार्षदों को कहीं जाने आने से रोकने के साथ ही मोबाईल बंद न करने की हिदायत दे रहे है। क्या कोई डर नेताओं को है कि, कहीं उनके पार्षदों में टूट-फुट कोई ना कर लेंज् क्योकि इस बार ज्यादा भाजपाई पार्षद जीत कर आये नहीं है, ऐसे में अगर 4 पार्षद यहां वहां हुए तो भाजपा का अध्यक्ष बन नहीं पाएंगे। जब संगठन स्तर पर नवनिर्वाचित पार्षदों को ऐसी हिदायते दी जा रही हो तो और भी कई सवाल सामने आते है, क्या कोई गुप्त एजेंडे पर तो कहीं काम नहीं हो रहा है। जिसकी भनक संगठन स्तर तक पहुंची हो, और फिर एकाएक अगले ही दिन सभी पार्षदों की क्लास ले ली गई, क्या कोई कांग्रेस की और से अध्यक्ष बनाने की कोशिशे करने लगा है, या फिर भाजपा में ही कोई लॉबिंग शुरू हो गई है। जिसके चलते भाजपा नेताओं को डर सता रहा हो कि, कही वे जैसा सोच रहे हो वैसा नहीं हो पाएंगे। स्थानीय स्तर पर अब अध्यक्ष को लेकर ज्यादा कुछ होना नहीं है। ये मामला ऊपर से ही तय होना है, नाम 6 सामने दिखाई पड़ते है, जिसमे सबसे पहला नाम वन्दना खंडेलवाल दूसरा रंजना करण परमाल का है, तो तीसरा किरण शर्मा का नाम दिखाई पड़ता है, जबकि चौथे नंबर पर अब स्वाति गौरव चौपड़ा का नाम आता है। जबकि इसी दौड़ में, कुसुम अशोक जोशी और छाया जायसवाल भी है, अब इन्हीं में से किसी एक को नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी मिलने वाली है, लेकिन उससे पहले जो कुछ भाजपा में घाट रहा है, वो ये साफ बताता है कि, संगठन के नेतृत्वकर्ताओं को कोई तो डर सता रहा है। जिसके चलते अभी से अपने ही पार्षदों को साधने की कोशिश हो रही है।
सक्रिय महिला को मिलेगा नगर पालिका अध्यक्ष का मौका
भाजपा की २३ सीट आई है, जनता का जनादेश मिला है। भारतीय जनता पार्टी के कार्य व कार्यकर्ताओं में विश्वास के कारण और पीएम मोदी में विश्वास के कारण जीत मिली है। पिछली बार से सीटे जरूर कम आई है। जो निर्दलयी जीते है, वह भी भाजपा के हेै। इस पर भी समीक्षा चल रही है। जिन बागियों को ६ साल के लिए निष्काषित किया है। उनकी सदस्यता को लेकर प्रदेश कमेटी फैसला लेगी। वह सभी हमारा अंग है और हमसे अलग नहीं रह सकते है, प्रयास जोडऩे का रहेगा। नगरपालिका अध्यक्ष की दांवेदारी के लिए पार्टी में उम्मीदवार की सक्रियता देखी जाएगी। यहां से पैनल बनाकर प्रदेश कमेटी को भेजा जाएगा। उसके बाद भी अध्यक्ष तय होगा। भाजपा में पैसा तो नहीं चलता है, सिर्फ सक्रियता चलती है। उसी को ध्यान में रखकर अध्यक्ष घोषित होगा।
- पवन पाटीदार, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी नीमच।