script

घर में आसानी से बनाए जा सकते हैं आर्गेनिक दीपक

locationनीमचPublished: Oct 18, 2019 12:11:24 pm

Submitted by:

Mukesh Sharaiya

दशपुर इनरव्हील ने आयोजित की आर्गेनिक दीये बनाने की कार्यशाला

Organic lamps can be easily made at home

 आर्गेनिक दीये बनाने का प्रशिक्षण देते हुए दशपुर इनरह्वील की सदस्य।

मंदसौर. दशपुर इनरव्हील क्लब द्वारा स्काय एंड हिवेन में एक कार्यशाला आयोजित कर आर्गेनिक दीये बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।
क्लब सदस्य शिल्पा मित्तल ने आज के समय को ध्यान में रखते हुए उपस्थित 45 सदस्यों को यह प्रशिक्षण दिया। मित्तल ने बताया कि यह दीये बनाने आसान है। लागत भी बहुत कम आती है। दिखने में भी आकर्षक हैं। आर्गेनिक दीये बनाने में आटे और खाने का रंग का उपयोग होता है। क्लब अध्यक्ष अनुभा उकावत ने बताया कि इस तरह चीजों को बनाकर हम पैसों की बचत कर सकते हैं। पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। आभार क्लब सचिव अंशु जैन ने माना। क्लब की ओर से लोगों को आर्गेनिक दीये बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। आर्गेनिक दीये की विशेषता है कि उन्हें बाद में इन्हें मवेशियों को भी खिलाया जा सकता है। आर्गेनिक दीये इस मायने ने भी काफी फायदेमंद होते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो