scriptचित्रकार राहुल लोहार ने मास्क पर बनाये भारत के 44 डॉक्टर के चित्र | Painter Rahul Lohar made 44 doctor's pictures of India on mask | Patrika News

चित्रकार राहुल लोहार ने मास्क पर बनाये भारत के 44 डॉक्टर के चित्र

locationनीमचPublished: Feb 23, 2021 06:36:33 pm

Submitted by:

Virendra Rathod

चित्रकार राहुल लोहार ने मास्क पर बनाये भारत के 44 डॉक्टर के चित्र

चित्रकार राहुल लोहार ने मास्क पर बनाये भारत के 44 डॉक्टर के चित्र

चित्रकार राहुल लोहार ने मास्क पर बनाये भारत के 44 डॉक्टर के चित्र

जीरन। जीरन आज देश और दुनिया भर में फैले कोरोना वायरस से हर कोई भयभीत है 7 सभी लोग इस रोग से बचने के उपाय में लगे है, इसी को देखते हुए आज पूरी दुनिया के लोग फेस मास्क का इस्तेमाल कर रहे है। जिससे की वो इस वायरस से बचे रहें या यूं कहें की आज फेस मास्क जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। उसी को देखते हुए जीरन तहसील केंद्र के 8की.मी. दूर कुचड़ोद ग्राम के राहुल कुमार लोहार ने अपनी मिनिएचर कला के जरिये एक अनोखे फेस मास्क का निर्माण किया ,जो एक कॉटन केनवास के कपडे पर बनाया है एवं ये पूर्ण रूप से राहुल की मौलिक कृति है। जिसको राहुल ने बहुत ही कम समय अवधि में बनाकर हमारे कोरोना योद्धाओ डॉक्टरो को समर्पित किया है।


चित्रकार राहुल लोहार ने मास्क पर बनाये भारत के 44 डॉक्टर के चित्र

राहुल ने अपनी कल्पना शक्ति एवं कला के जरिए एक अनोखे एवं सबसे छोटे कलात्मक फेस मास्क का निर्माण बड़ी ही बारीकीयो को ध्यान में रखते हुए किया है एवं इस मिनी फेस मास्क की साइज़ मात्र – (5.8) इंच की है। राहुल ने इस 5.8 इंच के मिनी फेस मास्क पर अपने स्तर पर एक शोध करके उन डॉक्टरो की लिस्ट बनाई है, जिन्होंने इस कोरोना काल के समय अपनी खुद की जान की परवाह न करते हुए आम लोगो की जिंदगियो को बचाने में संघर्ष किया है, फिर राहुल ने उस 5म8 इंच के मिनी फेस मास्क पर अपनी मीनिएचर कला से उन सभी डॉक्टरो के ओरिजनल चित्र (पोर्ट्रेट) को बनाया जो की वास्तविक में डॉक्टर है। इसमें राहुल ने भारत एवं बाकी देश और दुनिया के डॉक्टरो के वास्तविक चित्रों को बड़ी बारीकियों से बनाया है। राहुल ने बताया की मैने अपने मास्क पर उन डॉक्टरो के चित्रों को भी बनाया जो की कोरोना से खुद ग्रस्त होकर दुनिया छोडकर चले गए। जैसे ही कोरोना से ग्रस्त होकर चीन के एक डॉक्टर की मृत्यु हुई वो चित्र भी बनाया एवं यूरोपीय देशो में किन-किन डॉक्टरो की मृत्यु कोरोना से लड़ते हुए हुई। इसमें मध्यप्रदेश के डॉक्टरो को भी सम्मिलित करके बनाया गया। आप देखेंगे की इस 5म8 इंच के सबसे छोटे मिनी फेस मास्क पर राहुल ने 44 वास्तविक डॉक्टरो के चित्रों को बड़ी ही बारीखी से बनाया इसमें प्रति डॉक्टर चित्र (पोर्ट्रेट) 1 से.मी. से 1.5 से.मी. का सुक्ष्म चित्र बने हुए दिखेंगे। ओर तो ओर आप मास्क के मध्य केंद में ध्यान देंगे तो आप को देवी दुर्गा का चित्र भी दिखेगा जिसमे देवी दुर्गा सिह(शेर) पर सवार होकर एवं आधुनिक डॉक्टरो के ओजार लिये डॉक्टरो के स्वरूप में कोरोना वायरस का अंत करती दिखाई देगी। जैसे कि देवी दुर्गा के हाथों में त्रिशूल की जगह इंजेक्शन दिखाई देगा एवं एक हाथ में पृथ्वी दिखेगी और एक हाथ में सेनेटाईजर लिए दिखाई देगी एवं माँ दुर्गा ने स्वयं अपने मुह पर मास्क को बांधे हुए दिखाई देगी। चित्रकार राहुल ने मास्क पर 44 डॉक्टर के चित्र बनाये इसका कारण भी राहुल ने स्पष्ट करते हुए बताया कि मै नीमच जिले का निवासी एवं नीमच जिला मध्यप्रदेश के 44 वे नम्बर पर आता है एवं मैंने डॉक्टरो के चित्र बनाकर अपने जिले को अपनी कला द्वारा अपने बनाये अनोखे मास्क पर प्रतिनिधित्व किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो