script

135 रुपए कम हो गए गैस सिलेंडर के दाम, जानिये अब कितने में भराएगी गैस

locationनीमचPublished: Jun 02, 2022 02:35:19 pm

Submitted by:

Subodh Tripathi

जून माह की शुरूआत में ही गैस सिलेंडर के दाम में 135 रुपए की गिरावट आई है।

gas2_1.jpg

नीमच. गैस सिलेंडर के दाम जहां मई माह में लगातार बढ़े थे, वहीं जून माह की शुरूआत में ही गैस सिलेंडर के दाम में 135 रुपए की गिरावट आई है। अब 19 किलो वाला गैस सिलेंडर पहले से करीब 135 रुपए सस्ता पड़ेगा, आपको बतादें कि पिछले माह गैस सिलेंडरों के दाम में काफी बढ़ोतरी हुई थी, जिससे उपभोक्ता भी परेशान नजर आए, क्योंकि अचानक और लगातार बढ़ रहे दामों ने घर का बजट भी गड़बड़ा दिया था।

135 रुपए सस्ता हुआ सिलेंडर
जानकारी के अनुसार कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दामों में गिरावट आई है। 1 जून से जारी किए गए नए दामों के अनुसार अब 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर करीब 135 रुपये सस्ता हो गया है।

5 किलो के सिलेंडर के दाम भी घटे
इंडियन ऑयल ने कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट में 135 रुपए की कटौती की है। इसके बाद नीमच में यह सिलेंडर अब 2406.50 रुपए में मिलेगा। पहले यह 2541.50 रुपए में मिल रहा था। 5 किलो का सिलेंडर जो 1647 रुपए का था, उसका दाम 1610 रुपए हो गया है, लेकिन दामों में कटौती से घरेलू उपभोक्ताओं को कोई राहत नही मिली है।

1009 रुपए में आएगा घरेलू गैस सिलेंडर
मई माह में करीब 7 मई को गैस सिलेंडर के दाम में करीब 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद गैस सिलेंडर के दाम 1005 रुपए 50 पैसे हो गए थे, इसके बाद १९ मई को फिर 3.50 रुपए की बढ़ोतरी और भी कर दी थी, जिसके बाद घरेलू गैस सिलेंडर 1009 रुपए में हो गया, यही गैस सिलेंडर अप्रैल में करीब 955 रुपए में आता था, जिसके एक ही माह में करीब ५४ रुपए की बढ़ोतरी हो गई, अब घरेलू गैस सिलेंडर करीब 1009 रुपए में आता है।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस ने तय किए महापौर के उम्मीद्वार, जानिये किस शहर से कौन हो सकता है प्रत्याशी

14.2 किलो वाले के दाम में नहीं अंतर
यानी 14.2 किलो वाला सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को कोई राहत नहीं मिली है। इसके रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है और ये 19 मई वाले रेट पर ही बरकरार है। सरकार द्वारा अब आम आदमी को महंगाई से राहत दी जा रही है. पिछले दिनों पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी कम कर दी थी। इसके बाद वाहन ईंधन सस्ता हो गया था। अब राजधानी दिल्ली सहित देश के तमाम राज्यो में बुधवार को एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम कम कर दिए गए हैं। दरअसल से 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 135 रुपए सस्ता हो गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो