नीमच

पूज्यश्री की स्मृति में होगा रमेश सेवा आश्रम का निर्माण

रमेशमुनि के देवलोकगमन पर हुआ गुरुगुणानुवाद सभा का आयोजन

नीमचOct 18, 2019 / 12:47 pm

Mukesh Sharaiya

रमेशमुनि के देवलोकगमन पर गुरुगुणानुवाद सभा में उपस्थित समाजजन।

मंदसौर/दलोदा. पूज्य प्रवर्तक रमेशमुनि के देवलोकगमन पर गुरुवार को भगवान महावीर स्वास्थ्य केंद्र पर स्थानकवासी संघ द्वारा गुरुगुणानुवाद सभा का आयोजन हुआ। सभा में संत विजयमुनि, चन्द्रेशमुनि, सिद्दार्थमुनि ने पूज्य प्रर्वतकश्री से जुड़े कई किस्से बताए।
गुरुगुणानुवाद सभा में संतश्री ने रमेशमुनि को सहज सरल गुरु बताया। हमेशा हम सब को साथ लेकर चले। उन्होंने हमेशा मानव सेवा को महत्व दिया। पूज्य प्रवर्तक रमेशमुनि ने वर्षों पूर्व गुरु कस्तूर प्रताप हॉस्पिटल छोटे रूप में स्टेशन रोड पर शुरू किया था जो आज वटवृक्ष का आकार ले चुका है। भगवान महावीर स्वास्थ्य केंद्र की ओर से शांतिलाल पटवा, प्रवीण भंडारी, शशि मारू, अशोक मारू, डा. अजित जैन, नरेंद्र भंडारी, ललित जैन ने भी अपने विचार रखे। सभा में बताया गया कि पूज्यश्री की स्मृति में रमेश सेवा आश्रम का निर्माण होगा। दो दिन पहले संतश्री रमेशमुनि का लम्बी बीमारी के बाद देवलोकगमन हो गया था। गुरुगुणानुवाद सभा में बड़ी समाजजन उपस्थित थे। संचालन शिशिर पटवा ने किया।

Home / Neemuch / पूज्यश्री की स्मृति में होगा रमेश सेवा आश्रम का निर्माण

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.