scriptसाक्षी नागर को मिला विश्वविद्यालय का सर्वश्रेष्ठ विक्रम अवार्ड | Sakshi Nagar got the best Vikram Award of the University | Patrika News

साक्षी नागर को मिला विश्वविद्यालय का सर्वश्रेष्ठ विक्रम अवार्ड

locationनीमचPublished: Jan 28, 2022 08:01:31 pm

Submitted by:

Virendra Rathod

साक्षी नागर को मिला विश्वविद्यालय का सर्वश्रेष्ठ विक्रम अवार्ड

साक्षी नागर को मिला विश्वविद्यालय का सर्वश्रेष्ठ विक्रम अवार्ड

साक्षी नागर को मिला विश्वविद्यालय का सर्वश्रेष्ठ विक्रम अवार्ड

नीमच। गणतंत्र दिवस के अवसर पर विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन परिक्षेत्र मैं उत्कृष्ट कार्य करने हेतु राष्ट्रीय सेवा योजना का संभाग स्तरीय सर्वश्रेष्ठ विक्रम अवार्ड 2022 माननीय कुलपति एवं कुलसचिव महोदय द्वारा नीमच महाविद्यालय की छात्रा साक्षी नागर को प्रदान कर विश्वविद्यालय उज्जैन में सम्मानित किया गया

प्राप्त जानकारी के अनुसार साक्षी पिता दिनेश कुमार 2017 से ही राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेवक के रूप में पर्यावरण, मतदान, एड्स जागरूकता, रक्तदान, स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल सुरक्षा विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही। कोरोना कल के दौरान अपने परिक्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य जैसे स्वयं मास्क बना कर वितरित किए, दीवार लेखन, पोस्टर लगाना, मेहंदी से जागरूकता संदेश, तथा पोस्टर बनाना, ओर उनको डिजिटल मध्यम से लोगो तक पहुंचाना वीडियो तथा अन्य मध्यम से कोरोन से बचाव के प्रति जागरूक करना, ऑनलाइन योग सत्र किए, लोगो से व्हाट्सएप के माध्यम से जुड़ कर बात की जिससे मानसिक तनाव को कम करने में सहायक हो। इस दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर, हॉस्पिटल में बिस्तर, प्लाज्मा, ब्लड, इंजेक्शन, आदि सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त आवश्यकताओं को पूर्ण करने में श्रेष्ठ कर किया। नीमच ही नही अपितु भारत में कही भी आवश्यकता को व्हाट्सएप ग्रुप और फ्रेंड्स हेल्पलाइन लिंक के माध्यम से वहा के लोगो से संपर्क कर व्यवस्था करवाई। साथ ही अन्य विद्यार्थियों को प्रेरणा मिली और वे भी इन कार्यों से जुड़े, सेवा की एक बड़ी श्रंृखला का निर्माण हुआ। इन्ही कार्यों के लिए विक्रम सम्मान 2022 से विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन में सम्मानित किया गया। जिसके मिले माता पिता, परिजन, गुरुजन, मित्रों द्वारा बधाई दी। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जन अभियान परिषद के सहयोग से पोस्टर भी उपलब्ध करवाए गए। तथा टीकाकरण हेतु लोगों को जागरूक करने हेतु जन संवाद भी किया।

ऊर्जा संरक्षण को लेकर जाजू महाविद्यालय में हुआ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
नीमच। स्थानीय जादू कन्या महाविद्यालय में ऊर्जा संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया। जिसमें विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कालेज प्राचार्य द्वारा छात्र छात्राओं को विद्युत संरक्षण उसके उपयोग और कैसे विद्युत की बचत की जा सकती है के संदर्भ में जानकारियां साझा की गई। कालेज प्राचार्य मीना हरित ने जानकारी देते हुए बताया कि आज ऊर्जा संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज परिसर में किया गया है। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को ऊर्जा संरक्षण, और विद्युत उपकरणों को की जानकारी के अतिरिक्त चाहे छात्राएं विद्यालय में हो चाहे घर पर हो बेवजह लाइट और पंखे एसी कूलर आदि का वेस्टेज उपयोग ना करें देसी जानकारियां विद्युत अधिकारी द्वारा छात्राओं को दी गई साथ ही उनकी शंकाओं का समाधान भी किया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो