scriptमध्यप्रदेश: दो समुदायों में तनाव के बाद देर रात नीमच सिटी में धारा 144 लागू | Section 144 implemented in Neemuch City late at night | Patrika News

मध्यप्रदेश: दो समुदायों में तनाव के बाद देर रात नीमच सिटी में धारा 144 लागू

locationनीमचPublished: May 17, 2022 08:11:16 am

Submitted by:

sachin trivedi

एसडीएम ने रात 12 बजे जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश, रात 12.30 बजे एसपी ने कंट्रोल रूम पर की समीक्षा

patrika

patrika

नीमच. नीमच सिटी क्षेत्र के माधवगंज इलाके की पुरानी कचहरी क्षेत्र में दो समुदायों के बीच विवाद और उसके बाद पथराव की घटना के बाद देररात तक पुलिस और प्रशासन के अधिकारी नियंत्रण और शांति बहाली में जुट रहे। रात करीब 12.30 बजे एसडीएम नेहा मीना ने हालातों की समीक्षा के बाद कफ्र्यू वापसी करते हुए धारा 144 लगाने की बात कही है। वहीं, मौके पर रात में 5 थाना क्षेत्रों का बल तैनात कर दिया गया है। नीमच सिटी क्षेत्र में सुबह बाजार खोलने की अनुमति भी रहेगी। प्रशासन और पुलिस के अधिकारी दोनों ही समुदाय के वरिष्ठ लोगों के साथ चर्चा कर रहे हैं। मंगलवार सुबह एक बैठक भी बुलाई गई है, जहां दोनों समुदाय से चर्चा भी होगी।

दो समुदायों मेंं विवाद के बाद पथराव से फैला था तनाव
मालूम हो कि नीमच सिटी क्षेत्र के के माधवगंज क्षेत्र की पुरानी कचहरी इलाके में सोमवार की रात 8.30 बजे दो समुदायों के बीच विवाद के हालात बन गए थे, कुछ देर की चर्चा के बाद अचानक माहौल तनाव में बदल गया और मौके पर पथराव हो गया। इसमें एक व्यक्ति को सिर में गंभीर चोंट आने पर जिला अस्पताल भेजा गया है। पथराव के दौरान करीब आधा दर्जन वाहनों में तोडफ़ोड़ हुई। पुलिस ने हालात संभालने के लिए हल्का बल प्रयोग करते हुए दोनों ही समुदाय से जुट रही भीड़ को नियंत्रित किया। रात 10 बजे तक मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर समूचा क्षेत्र बंद करा दिया गया। साथ ही प्रशासन ने माधवगंज इलाके में आवाजाही बंद करते हुए कफ्र्यू लगा दिया था। सीएसपी नीमच राकेश मोहन शुक्ल ने बताया कि घटनाक्रम रात 8 से 8.30 बजे के मध्य का है। औलिया मस्जिद सहित अन्य स्थान पर लोग एकत्रित हो गए थे। दोनों समुदाय के बीच विवाद हो गया और इसी दौरान पथराव भी होने लगा। हालात संभालने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए भीड़ को हटा दिया। शांति बनाए रखने के लिए इलाके में कफ्र्यू घोषित कर दिया। सभी लोगों को घर में रहने की हिदायत दी गई है। विवाद का कारण धर्म स्थलों का दायरा बढ़ाने को लेकर सामने आ रहा है, इसे लेकर ही विवाद हो रहा था।

patrika
IMAGE CREDIT: patrika

नीमच सिटी क्षेत्र में विवाद, बाजार हो गया बंद
विवाद की सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक सूरज वर्मा, एसडीएम नेहा मीना, सीएसपी राकेश मोहन शुक्ल सहित शहर थाना क्षेत्र का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एसपी वर्मा ने बताया कि रात 12.30 बजे तक हालात पूरी तरह नियंत्रण में है। पथराव में एक व्यक्ति को चोट लगने की सूचना है, कुछ वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए है, आवाजाही बंद कर दी है, कफ्र्यू हटा दिया है, हालांकि सुबह तक आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। लोगों को घर से नहीं निकलने की हिदायत दी है, सुबह समीक्षा के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।

विरोध प्रदर्शन की संभावना, पुलिस ने की नाकाबंदी
घटनाक्रम को लेकर मंगलवार को विरोध प्रदर्शन की संभावना है। रात में दोनों ही समुदाय की ओर से प्रतिनिधियों ने प्रशासन और पुलिस से चर्चा की है। पुलिस ने संभावित प्रदर्शन की आशंका में समूचे क्षेत्र को चौतरफा घेर लिया है। भारी पुलिस बल के साथ ही अधिकारियों की 3 टीम विवादित क्षेत्र में रात तक सर्चिंग एवं काम्बैटिंग करती रही। सीएसपी राकेश मोहन शुक्ल ने बताया कि रात मेंं हालात पूरी तरह नियंत्रण में आ गए है, लोगों से कानून का पालन करने का आव्हान किया है, कोई तोड़ेगा तो कार्रवाई करेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो