शिवराज ने घोटालों का रिकॉर्ड कायम कर प्रदेश को बनाया भ्रष्ट प्रदेश-मुध बंसल
नीमचPublished: Jul 29, 2023 08:21:07 pm
महिलाएं निराश और आक्रोशित, भाजपा सरकार की नीतियां फ्लॉप
लाड़ली बहना योजना 2.0 भी बनी परेशानी का सबब


मधु बंसल
नीमच. विकास यात्रा और विकास पर्व मनाने से अपने आप विकास नहीं होता। प्रदेश का बंटाधार करने के बाद घोषणा वीर मुख्यमंत्री जगह-जगह शिलान्यास और यात्राएं निकालकर अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहे हैं। कर्मचारी, अधिकारी, संविदाकर्मी, नौजवान युवा, किसान, व्यापारी के साथ प्रदेश में हर वर्ग आज दुखी हैं वहीं अब लाड़ली बहना योजना 2.0 महिलाओं की परेशानी का सबब बन रही है।