scriptदस दिन में मिलना मुआवजा साल बीतने के बाद भी नहीं मिला | Ten days compensation not received even after the passing of years | Patrika News

दस दिन में मिलना मुआवजा साल बीतने के बाद भी नहीं मिला

locationनीमचPublished: Feb 15, 2020 05:39:12 pm

Submitted by:

Virendra Rathod

दस दिन में मिलना मुआवजा साल बीतने के बाद भी नहीं मिला

Kisan

किसान

नीमच। जिले में अतिवृष्टि के चलते खरीफ की फसल शत प्रतिशत बर्बाद होने के बाद अब रबी की फसल भी पक कर तैयार हो गई है। लेकिन अभी तक किसानों को सरकार के द्वारा दस दिन के भीतर मिलने वाला मुआवजा साल बीतने के बाद भी खातों में नहीं पहुंचा है। नतीजा मायूस किसान सरकार की तरफ आस लगाकर अपने खातों पर टकटकी निगाह लगाए हुए है। आखिर कब उनके खाते की घंटी बजे और सरकार का मुआवजा उन्हें राहत दे। हालात यह है कि जिले के 632 गांव में 1 लाख 46 हजार 653 किसानों के लिए मुआवजा राशि करीब 242.50 करोड़ स्वीकृत हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में करीब २५४ करोड़ की मुआवजा राशि करीब 1 लाख 46 हजार 653 किसानों के लिए स्वीकृत हुई है। जिनकी फसल अतिवृष्टि के कारण पूर्णत: नष्ट हुई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के साफतौर पर निर्देश थे कि दीपावली त्यौहार से पूर्व किसानों के खाते में मुआवजा राशि प्रशासन को पहुंचानी थी। लेकिन दीपावली त्यौहार तक आधे किसानों को भी मुआवजा राशि नहीं मिली थी। जिला प्रशासन ने अब बचे हुए किसानों में करीब ५७ हजार ७२८ किसानों के खाते में उनके मुआवजा कुल राशि का २५ प्रतिशत भुगतान किया है। इस प्रकार अभी कुल १५८७३.९९ लाख का भुगतान किया गया है। इस प्रकार अभी तक कुल ६२.४३ कृषक को प्रशासन मुआवजा की राहत राशि पहुंचा पाया है। अभी भी ९५५२.७३ लाख का मुआवजा जिले के किसानों को भुगतान सरकार को करना है। जिसका कृषकों को इंतेजार है। उन्होंने कर्जा कर रबी की फसल को बोया है।

तहसील स्तर पर स्वीकृत अतिवृष्टि का मुआवजा
तहसील………गांव…………किसान……….मुआवजा राशि स्वीकृत——वितरित मुआवजा——-शेष मुआवजा राशि
नीमच……….120…………29,914………..५३५२.२७ लाख———-२५५०.४ लाख———२८०१.८७ लाख
जीरन………..84…………..18,743……….२९९४.९७ लाख———–१६६०.५९ लाख——–१३३४.३८ लाख
जावद……….128…………18,130……….३९५३.५९ लाख———–२५२९.४३ लाख——–१४२४.१६ लाख
सिंगोली………144…………12,648………२९१९.७३ लाख———–२२१९.१९ लाख——–७००.५४ लाख
मनासा……….168…………26,183……….७२५५.८९ लाख———–४६९४.०२ लाख——–२५६१.८७ लाख
सिंगोली ………189………..12,648………२९५०.२७ लाख———–२२२०.३६ लाख——–७२९.९१ लाख

६२.४३ फ ीसदी बंटा मुआवजा
जिले में फसल नुकसानी लगातार सर्वे चल रहा है। पांच तहसील नीमच, जीरन, जावद, सिंगोली और मनासा तहसील के करीब डेढ़ लाख किसानों के लिए 2५४ करोड़ २६ लाख ७२ हजार रुपए मुआवजा राशि करीब 1 लाख 46 हजार 653 किसानों के लिए स्वीकृत हुई है। जिसमें अभी तक १५८ करोड ७३ लाख ९९ हजार की राशि किसानों को वितरित कर दी गई है। इस प्रकार कुल ६२.४३ प्रतिशत राशि वितरित हो चुकी है। अभी हाल के बजट में सभी किसानों के खाते में उनके मुआवजे की २५ प्रतिशत राशि का भुगतान किया गया है। अभी भी करीब ९५ करोड़ ५२ लाख ७३ हजार की राशि का भुगतान करना शेष है।
– विनय कुमार धोका, अपर कलेक्टर नीमच।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो