जर्जर सड़क सुधारने की आवश्यकता
नीमच में यातायात व्यवस्था यूं तो बेहतर है, परन्तु अभी कुछ और सुधार की आवश्यकता है। छोटी छोटी बातों की वजह से लोगों को समस्याओं से दो चार होना पड़ता है। नीमच से डुंगलावदा मार्ग जर्जर हो चुका है। इसके चलते आए दिन हादसे होते रहते हैं। इसे सुधारने की आवश्यकता है।
- आंचल जैन,
खेल गतिविधियां बढ़ाने की आवश्यकता
नीमच में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं। जो स्वयं के प्रयासों से आगे बढ़ रहे हैं। खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए खेल मैदान और अच्छी खेल सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ता है। शहर में खिलाडिय़ों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ प्रदेश स्तरीय खेल गतिविधियां भी संचालित की जाएं।
- प्रियल गर्ग,
सरकारी अस्पताल में बेहतर की जाएं सुविधाएं
शहर के सरकारी अस्पताल में बहुत की कमियां हैं, जिनके कारण मरीजों को अन्यत्र रैफर करना पड़ता है। साधनों का अभाव है। सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की कमी सबसे बड़ी समस्या है। चिकित्सकों की कमी के चलते मरीजों का इलाज नहीं हो पाता है। जिला अस्पताल में एमआरआइ के लिए सिर्फ एक मशीन है। इस कारण मरीजों को बारी आने के लिए काफी लम्बा इंतजार करना पड़ता है।
- आयुष मालवीया,
ट्रेफिक सिग्नल लम्बे समय से बंद हैं
शहर की यातायात व्यवस्था का सुदृढ़ बनाने के लिए फू्रट मार्केट चौराहे पर ट्रॉफिक सिग्नल लगाए गए हैं, जो लम्बे समय से बंद पड़े हैं। इस ओर जिम्मेदारों को ध्यान देना चाहिए। यातायात नियमों को दरकिनार कर बाइक पर तीन से चार सवारी बैठाई जा रही है। यातायात नियमों का सख्ती से पालन कर हादसों को रोकने का प्रयास करना चाहिए।
- दिव्या मीणा,
उच्च शिक्षा की हो बेहतर सुविधा
नीमच में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में काफी प्रयास करने की आवश्यकता है। एमसीए इंट्रेंस के लिए इंदौर या अन्य शहर में जाना पड़ता है। नीमच में ही इसकी सुविधा उपलब्ध हो तो छात्राओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने में सुविधा होगी। नीमच में बीबीए और एमबीए के विद्यार्थियों के लिए नौकरी के बेहतर अवसर भी नहीं है।
- निकिता लक्षकार,
वाहनों में जीपीएस ट्रेकर लगाए जाएं
विकास के साथ पर्यावरण पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इंदौर शहर स्वच्छता के मामले में देश में नंबर वन पर है। नगर निगम इंदौर द्वारा हर वाहन पर जीपीएस ट्रेकर लगाए गए हैं। इससे वहां की साफ सफाई व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। नीमच में भी साफ-सफाई बेहतर करने केलिए नपा को अपने वाहनों पर जीपीएस टे्रकर लगाकर मॉनिटरिंग करना चाहिए।
- मुस्कान अब्बासी

पर्यावरण और स्वच्छता पर दे ध्यान
विकास के साथ पर्यावरण और स्वच्छता पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। नगरपालिका प्रशासन की ओर से हर गली-मोहल्ले में कचरा संग्रहण के लिए वाहन तो भेजे जाते हैं, लेकिन उनकी मॉनिटरिंग नहीं हो रही है। इसके साथ ही जर्जर सड़कों को सुधारने की भी आवश्यकता है। नदियों की सफाई भी आवश्यकता भी महसूस की जा रही है।
- निधि चौधरी,
विद्यार्थियों को मिले बेहतर सुविधाएं
शहर, राज्य और देश के विकास में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका युवाओं की होती है। इसके बाद भी युवाओं को प्रतिदिन असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। विद्यार्थियों को अपने सर्वांगीण विकास के लिए सुविओं के लिए परेशान होना पड़ता है। शिक्षा, रोजगार और खेल गतिविधियों के क्षेत्र में शहर में विकास की आवश्यकता है।
- श्रुति जोशी,
गंभीर मरीज को नहीं मिलता तत्काल इलाज
नीमच में स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी कार्य करने की आवश्यकता है। गंभीर मरीजों को तत्काल इलाज उपलब्ध नहीं हो पाता है। गंभीर स्थिति में मरीजों को अप्रिय हालात का सामना भी करना पड़ता है। शहर में आपातकालीन सुविधाओं का विस्तार करने की अत्यधिक आवश्यकता है। इस ओर सबको संयुक्त प्रयास करना चाहिए।
- यशिका शर्मा,
कोरोना जैसे हालात फिर निर्मित न हों
कोरोना काल में नीमच शहर की चिकित्सा व्यवस्था पर प्रश्न लगा था। छोटी छोटी मेडिकल सुविधाओं का सामना आम जनता को करना पड़ा। ऑक्सीजन सिलेेंडर, मेडिसिन जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव मरीजों के लिए घातक साबित हुआ था। कोरोना काल से सबक लेकर शहर में मेडिकल सुविधाओं में आमूलचूक परिवर्तन और सुधार किए जाने की आवश्यकता है।
- मनीषा धनगर,
टूरिज्म को बढ़ाने की आवश्यकता
नीमच और आसपास के क्षेत्र में बहुत सारे पर्यटन स्थल हैं। सूखानंद, भादवामाता, नवतोरन मंदिर, मोरवन, गांधीसागर बांध आदि। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। डीकेन क्षेत्र में हजारों साल पुराने भित्ति चित्र बने हुए हैं। इन्हें जनता तब पहुंचाने के लिए प्रयास होना चाहिए।
- प्रेरणा इनानी

आज होगी महिला दिवस पर परिचर्चा
राजस्थान पत्रिका के स्थापना दिवस पर आयोजित किए जा रहे शृंखलाबद्ध कार्यक्रमों की कड़ी में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं की परिचर्चा आयोजित की जाएगी। नीमच सिटी स्थित श्रीनाथ मेरिज गार्डन में परिचर्चा आयोजित की जाएगी। दोपहर 2 बजे आयोजित परिचर्चा में 'हम लाएंगे बदलाव' विषय पर महिलाएं बेबाकी से अपने विचार रखेंगी।