scriptऐसा क्या हुआ अन्नदाता को भी रूलाने लगा प्याज | This is what happened to the food grainer onion | Patrika News

ऐसा क्या हुआ अन्नदाता को भी रूलाने लगा प्याज

locationनीमचPublished: Feb 16, 2018 01:01:10 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

-अब किसान के साथ उपभोक्ताओं को भी रूला रहा प्याज-गुरुवार को २० रुपए किलो बिका मंडी में प्याज

patrika

मंडी में प्याज की आवक।

नीमच. जो प्याज कुछ समय पहले ३५ से ४० रुपए किलो थोक बाजार में बिक रहा था, वहीं प्याज अब ८ से २० रुपए किलो बिकने पर अन्नदाता के चेहरों पर मायूसी छा रही है। जिससे यही कहा जा सकता है कि यह प्याज जहां अन्नदाता को कम दाम मिलने के कारण रूला रहा है, वहीं फुटकर बाजार में अभी भी ऊंचे दाम होने के कारण उपभोक्ताओं को प्याज रूला रहा है। ऐसे में प्याज का समर्थन मूल्य ८ रुपए किलो होना निश्चित ही प्याज के काश्तकारों के साथ बेमानी होगी।
बतादें की प्याज की आवक शुरू होने पर करीब २० से २५ दिन पहले प्याज के दाम मंडी में २५ से ४० रुपए किलो तक पहुंच गए थे, जो आवक बढऩे साथ लगातार घटने लगे, हाल यह हो गया कि गुरुवार को कृषि उपज मंडी में प्याज की करीब १२०० कट्टों की आवक हुई। जो ८ रुपए से लेकर २० रुपए किलो तक बिके। ऐसे में यही कह जा सकता है कि प्याज के दाम आधे रह गए।
जहां एक और मंडी में प्याज के दाम आधे रह गए हैं। वहीं फुटकर बाजार में प्याज के दामों को कोई विशेष अंतर नजर नहीं आया, गुरुवार को सब्जी मंडी में प्याज ३० रुपए किलो से लेकर ४० रुपए किलो तक बिका। जिससे निश्चित ही उपभोक्ताओं को प्याज रूला रहा है।
हम प्याज लेकर आए थे, सबसे अच्छा प्याज होने के बावजूद १८ रुपए किलो के दाम पर नीलाम हुआ। चूकि अब लेकर तो आ ही गए थे, इस कारण बेच दिया। हालांकि यह दाम पिछले २०-२५ दिन पूर्व के दाम से आधे हैं। लेकिन क्या करें, बाजार में जो बिक रहा है उसी दाम पर बेच रहे हैं।
-शोभाराम धाकड़, किसान, भोलियावास, फोटो-१६२४
करीब एक माह पूर्व यही प्याज ४० से ४५ रुपए किलो बिका था, आज वहीं प्याज अधिकतम २० रुपए किलो तब बिका, आज हम जो प्याज लाए वह १६०५ रुपए क्ंिवटल बिका जो काफी कम है। इसी के साथ समर्थन मूल्य के दाम भी ८ रुपए बहुत कम हैं उन्हें बाजार दाम से ऊंचा रखा जाना चाहिए।
-रामचंद्र धाकड़, किसान, भोलियावास, फोटो-एनएम १६२५
————–
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो