scriptकिसानों को बताया कैसे करें बकरी पालन | Told farmers how to goat rearing | Patrika News

किसानों को बताया कैसे करें बकरी पालन

locationनीमचPublished: Jan 26, 2020 02:03:40 pm

Submitted by:

Mukesh Sharaiya

आर्या योजनांतर्गत दिया बकरी पालन का प्रशिक्षण
 

Told farmers how to goat rearing

आर्या योजनांतर्गत बकरी के प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र देते हुए कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख डा. सीपी पचौरी।

नीमच. कृषि विज्ञान केन्द्र में 20 से 25 जनवरी तक आर्या योजनांतर्गत ग्रामीण युवाओं हेतु कृषि एवं बकरी पालन के प्रति आकर्षण लाकर बकरी पालन को लाभ का धंंधा बनाने के उद्देश्य के लिए छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
किया गया।
इसमें जिले के नीमच, जावद, मनासा विकासखंड के 66 किसानों एवं ग्रामीण युवकों एवं महिलाओं ने अपना पंजीयन कराया और प्रशिक्षण का लाभ लिया। कार्यक्रम में केन्द्र के प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख डा. सीपी पचौरी ने कार्यक्रम उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी देते हुए बकरी पालन, बकरियों की प्रजातियों, बकरी स्वास्थ्य प्रबंधन आदि की तकनीकियों के बारे में जानकारी दी। तकनीकी सत्र में केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. पीएस नरूका, वैज्ञानिक द्वारा समूह गठन एवं बाजार से लिंक व्यवस्था, डा. श्यामसिंह सारंगीदेवोत ने बकरी की विभिन्न प्रजातियों एवं उनके पालन हेतु उचित वातावरण में रखरखाव पर डा. शिल्पी वर्मा, वैज्ञानिक द्वारा बकरी के दुग्ध का पोषकीय महत्व, डा. जेपी सिंह द्वारा जैविक खेती अपनाना एवं केचुआ पालन, यूको बैंक के सर्वेश आमेटा द्वारा पशुपालन पर बैंक से प्राप्त सब्सिडियां एवं ऋण प्राप्त करना। जिला पंचायत के एनआरएलएम अधिकारी जयराम द्वारा जिला पंचायत की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। पशुपालन विभाग के डा. एआर धाकड़, डा. गर्विता रूनवाल, पशुचिकित्स ने बकरी पालन जैसे बीमारियों का प्रबंधन, रखरखाव आदि पर विस्तार से बताते हुए पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। प्रत्येक व्याख्यान के बाद पाठयक्रम पर आधारित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम भी हुआ। कार्यक्रम के अंतिम दिन प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र दिए गए। केन्द्र पर स्थापित बकरी पालन यूनिट, डेयरी यूनिट, पोल्ट्री यूनिट, फसल संग्रहालय पर हरा चारा, वर्मी यूनिट का भ्रमण कराया गया। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्-कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा तैयार उपरोक्त तकनीकियों से संबंधित बकरी पालन, जैविक खेती, केचुआं पालन संबंधी सीडी विडियो में दिखाए गए। कार्यक्रम के अंत में संयुक्ता पांडे द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी विभागीय अधिकारियों, प्रशिक्षणार्थियों का आभार व्यक्त किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो