scriptबाजार से लेकर ट्रेन तक रही फूल, त्यौहार पर बरस रहा बाजार में धन | train news neemuch | Patrika News

बाजार से लेकर ट्रेन तक रही फूल, त्यौहार पर बरस रहा बाजार में धन

locationनीमचPublished: Oct 26, 2019 12:36:41 pm

Submitted by:

Subodh Tripathi

बाजार से लेकर ट्रेन तक रही फूल, त्यौहार पर बरस रहा बाजार में धन

बाजार से लेकर ट्रेन तक रही फूल, त्यौहार पर बरस रहा बाजार में धन

बाजार से लेकर ट्रेन तक रही फूल, त्यौहार पर बरस रहा बाजार में धन

नीमच. धनतेरस पर शहर के बाजार में जमकर धनवर्षा हुई। सराफा बाजार से लेकर बर्तन बाजार तक में पैर रखने की जगह नहीं थी। लोगों को खरीददारी करने के लिए दुकानों पर भी इंतजार करना पड़ रहा था। क्योंकि इस दिन हर कोई अपने घर में ऐसी वस्तु ले जा रहा था। जो स्थाई संपत्ति के रूप में बरसों बरस तक टिके। इसी वजह से शहरवासियों ने सोने-चांदी की ज्वेलरी सहित इलेक्ट्रानिक्स और वाहनों की जमकर खरीदारी की। जिससे साफ पता चल रहा है कि शुक्रवार को शहर सहित जिलेभर में करोड़ों रुपए का व्यापार हुआ है।

सराफा बाजार में हुए लाखों के सौदे
शहर सहित जिलेभर के सराफा बाजार में धनतेरस पर काफी चहल पहल रही। महिलाएं इस दिन चांदी सोने की ज्वलेरी सहित लक्ष्मीजी, गणेश, सरस्वती सहित कलश, श्रीफल आदि चांदी की सामग्रियां खरीदते नजर आई। जानकारों की माने तो इस दिन सराफा बाजार में करीब एक करोड़ से ऊपर का बाजार रहा।

वाहनों की जमकर हुई खरीददारी
शहर के बाजार में शुक्रवार को जमकर वाहनों की खरीददारी हुई। धनतेरस के चलते सुबह से ही दो पहिया और चार पहिया वाहनों के शोरूम पर भीड़ लग गई थी। ऐसे में जिले में सैंकड़ों की संख्या में दो पहिया वाहनों की बिक्री हुई। जिसके चलते शहर के बाजार में दिनभर नए वाहनों की आवाजाही भी नजर आई।

शाम होते ही बस ट्रेन हुई फूल
त्यौहारी अवकाश शुरू होते ही शुक्रवार सुबह से ही बस और ट्रेनों में भयंकर चहल पहल नजर आ रही थी। दिन में तो थोड़ा रश कम था, लेकिन जैसे जैसे शाम होती जा रही थी यात्रियों की संख्या में इजाफा होता जा रहा था। क्योंकि कई विभागों में धनतेरस को भी छुट्टी नहीं थी। इस कारण शुक्रवार को काम करने के बाद लोग छुट्टी होते ही अपने अपने घरों की ओर जाते नजर आए। इस कारण बस टे्रन सभी खचाखच नजर आई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो