script

घरेलू गैस का झंझट खत्म, बाजार में आया गजब का सिलेंडर

locationनीमचPublished: Nov 20, 2021 05:33:21 pm

Submitted by:

Subodh Tripathi

अब गैस सिलेंडर में भी कंपनियों ने पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से कंपोजिट गैस सिलेंडर बाजार में उतार दिया है। ऐसे में शहर में एजेंसी पर राशि का डिपोजिट कर कंपोजिट फाइबर गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकते है।

अब सिलेंडर देखकर पता चल जाएगा कितनी बची है गैस, आग लगने पर भी नहीं होगा ब्लास्ट

अब सिलेंडर देखकर पता चल जाएगा कितनी बची है गैस, आग लगने पर भी नहीं होगा ब्लास्ट

नीमच. मध्यप्रदेश में अब ऐसा गैस सिलेंडर आ गया है, जो बाहर से देखने पर ही उसमें कितनी गैस है, इस बात का पता चल जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को कम गैस नहीं मिलेगी। यानि चाह कर भी कोई उपभोक्ताओं को ठग नहीं सकेगा, फायदे की बात तो यह है कि यह वजन में भी काफी हल्का होगा साथ ही आग लगने पर ब्लास्ट भी नहीं होगा, इस कारण यह घरों के लिए काफी सुरक्षित भी रहेगा।

गैस एजेंसियों पर आए इन सिलेंडरों को लेकर कहा जा रहा है कि ये लोहे गैस से भरा सिलेंडर के सिलेंडर के मुकाबले में काफी सुरक्षित हैं और साथ ही इसका वजन भी उसके मुकाबले आधा है जिसे आसानी से उठाकर कहीं भी रखा जा सकता है। संचालकों के मुताबिक, इतना ही नहीं पारदर्शी होने से इसमें देखा जा सकता है, जिससे गैस के बारे में जानकारी मिल सकती है। कीमत की बात करें तो कंपोजिट सिलेंडर की प्रतिकिलो ग्राम गैस की कीमत वर्तमान समय में बाजार मूल्य के अनुसार होगी। यानी अभी जिस भाव पर घरेलू गैस मिल रही है। उसी भाव पर गैस मिलेगी। हालांकि गैस सिलेंडर की क्षमता कम रहेगी। लोहे के गैस सिलेंडर में उपभोक्ता को 14.2 किलो गैस मिल रही है। वहीं इसमें 10 किलो गैस मिलेगी।

68 पदों के लिए निकली है प्रोफेसरों के लिए भर्ती, आखिरी तारीख से पहले करें आवेदन


कंपोजिट सिलेंडर की यह है खासियत

रिफिलिंग का भाव 687.50 रुपए में

-वर्तमान में 14.2 किलो भरी हुई गैस का सिलेंडर 986.50 रुपए में आ रहा है। जबकि पारदर्शी गैस सिलेंडर में दस किलो 687.50 रुपए का पड़ेगा। अर्थात घरेलू गैस सिलेंडर के रिफलिंग भाव के अनुरूप ही रहेगा।

छुट्टी के लिए करना होगा Online Apply नहीं तो टीचरों पर होगी कार्रवाई


उपलब्धता के अनुसार दोनों सिलेंडर का विकल्प मिलेगा

नए सिलेंडर से महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी, कई बार अकेले होने पर महिला 30 किलो वजन के सिलेंडर को नहीं उठा पाती है। अब वजन आधा होने से आसानी से उठा सकेंगी। उपलब्धता के अनुसार दोनों सिलेंडर का विकल्प भी मिल सकेगा। नए सिलेंडर के लिए 3500 रुपए डिपॉजिट कराना होगा। कंपोजिट सिलेंडर में 10 किलो गैस आएगी, जिसके लिए 687.50 रुपए भुगतान करना होगा। जिनके पास लोहे का गैस सिलेंडर है वह उसे जमा कर कंपोजिट सिलेंडर ले सकते हैं उसकी पूर्व राशि इसमें से कट जाएगी और सिलेंडर इश्यू कर दिया जाएगा।

-पंकज नागौरी, संचालक सुविधा गैस एजेंसी

ट्रेंडिंग वीडियो