मौसम विभाग के अनुसार नीमच में अधिकतम तापमान १७ डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम ११ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि ७६ प्रतिशत बादल छाए रहे है। वहीं २५ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा के झोंके चले है। वहीं देर रात बारिश से सुबह दृश्यता ६ किलोमीटर हो गई थी। सर्द हवाओं के चलते लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा।जहां-तहां लोग अलाव जलाकर सर्दी से बचाव के उपाय कर रहे हैं। वही बारिश की वजह से लोगों को बाहर आने जाने में भी असुविधा हो रही है, मौसम विभाग की मानें तो आने वाले एक-दो दिनों तक इसी तरह के हालात रहेंगे। वही जैसे ही बादल छटेंगे वैसे ही सर्दी और अपना विकराल रूप बताएगी मौसम विभाग का मानना है कि नए साल की शुरुआत काफी सर्द होगी और पारा काफी नीचे जा सकता है। अनुमान के मुताबिक पाला गिरने की भी संभावना व्यक्त की जा रही हैं। वही शहर में आज सर्दी के मद्देनजर कई चौक चौराहों पर लोगों को अलाव से हाथ तापते भी देखा गया और सर्दी के कारण जनजीवन भी प्रभावित दिखाई दिया रोज की अपेक्षा बाजारों में आज काफी कम लोग दिखाई दिए बहराल आने वाले दिन नीमच शहर वासियों के लिए काफी सर्द हो सकते हैं।
जिले में अब तक 1238 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
नीमच जिले में अब तक 1238 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। इसमें नीमच में 1270 मि.मी.,जावद में 1212 मि.मी.व मनासा में 1233 मि.मी.वर्षा दर्ज की गई है।गतवर्ष इस अवधि में जिले में औसत 720.6 मि.मी.वर्षा हुई थी।नीमच में 802 मि.मी.,जावद में 794 मि.मी.व मनासा में 566 मि.मी.वर्षा दर्ज की गई थी।जिले में नीमच 28 दिसम्बर 2021,को प्रात: 8 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटे में जिले में 30.3 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई।इसमें नीमच में 25 मि.मी.,जावद में 31 मि.मी. एवं मनासा में 35 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।
लाभ कारी है फसल के लिए बारिश
इस बारिश से किसी भी फसल को नुकसान नहीं है। अभी वनस्पति में वृद्धि हो रही है, आसमानी बारिश फसल के लिए गुणकारी है। जिससे सिचाई करने की जरूरत नहीं और बरसाती पानी से युरिया अर्थात नत्रजन फसल को देने की भी आवश्यकता नहीं है। अफीम की फसल को भी इस बारिश से नुकसान नहीं है। ओले गिरने पर नुकसान होता है।
- सीपी पचौरी, प्रधान वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र नीमच।