बंपर आवक के चलते लगता है जाम
कृषि उपज मंडी में बंपर आवक चलते वाहनों की लम्बी कतार लग जाती है। इसके चलते मंडी और रेलवे स्टेशन मार्ग पर घंटों जाम लगा रहता है। कृष्णा नगर मार्ग पर निर्माण कार्य चलने की वजह से वाहनों का आवागमन बंद होने से हालात और बदतर हो जाते हैं। यातायात सुगम बनाने के लिए वैकल्पिक रास्ता अपनाने की आवश्यकता महसूस हो रही थी। मंडी में औसत 25 से 30 हजार बोरी की आवक हो रही है। इसी अनुपात में लहुसन की भी आवक हो रही है। ऐसे मेें मंडी में वाहनों को प्रवेश नहीं मिल पाता है। मंडी परिसर में भी समय पर नीलाम हुई उपज के ढेर लगे रहते हैं। ऐसे में मंडी परिसर और बाहर सैकड़ों की संख्या में उपज से लदे वाहन खड़े रहते हैं। इससे मुख्य मार्ग पर जाम लग जाता है। रेलवे स्टेशन, उपनगर बघाना, धनेरियाकला, छोटी सादड़ी सहित करीब 15-20 गांवों जाने का मार्ग घंटों बाधित रहता है। इस समस्या के निराकरण में जहां जिला प्रशासन और नगरपालिका अधिकारी विफल रहे वहीं मंडी व्यापारी संघ ने जनहित में बड़ा निर्णय लिया है।

सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक होगी नीलामी
मंडी व्यापारी संघ की ओर से किसानों और आम जनता के हित में लिए गए निर्णय अनुसार 18 अप्रेल से चंगेरा स्थित नई कृषि उपज मंडी में गेहूं की नीलामी होगी। नीलामी के लिए गेहूं के ढेर नहीं लगाए जाएंगे। ट्रैक्टर-ट्रॉली में ही नीलामी होगी। बोली लगने के बाद किसान तौल कांटे पर वजन कराएंगे और वहीं व्यापारी किसानों को उनकी उपज का भुगतान करेंगे। इससे किसानों को प्रति क्विंटल औसत 20 से 25 रुपए की बचत होगी। व्यापारियों का अवश्य काम बढ़ जाएगा। वाहन में नीलामी होने से किसान सुबह 10-11 बजे अपने घर भी लौट जाएंगे। नई मंडी में गेहूं की नीलामी होने से व्यापारियों को कुछ परेशानी होगी, लेकिन नीमच शहर की जनता को वाहनों की लम्बी कतार की वजह से हो रही परेशानी से छुटकारा दिलाने के लिए यही सबसे उपयुक्त उपाय दिखा है। मंडी व्यापारी संघ का स्पष्ट करना है कि यह वैकल्पिक रूप से अस्थाई व्यवस्था है। जैसे ही गेहूं की आवक कम होने लगेगी नीलामी भी पूर्ववत पुरानी मंडी में शुरू कर देंगे।

पीक समय में ही क्यों शुरू किया निर्माण
नगरपालिका प्रशासन की कार्य प्रणाली हमेशा चर्चाओं में रही है। रेलवे स्टेशन क्षेत्र में नगरपालिका प्रशासन की ओर से पिछले लम्बे समय से निर्माण कार्य रुका हुआ था। जैसे ही मंडी में जिंसों की बम्पर आवक शुरू होने लगी लम्बे समय से बंद पड़ा कार्य प्रारंभ करवा दिया। ऐसे में मंडी में आवक के पीक समय में प्रशासनिक उदासीनता और लापरवाही का खामियाजा आम जनता को ही भुगतना पड़ रहा है। इस ओर भी जिले के आला अधिकारियों को ध्यान देने की आवश्यकता है।
सोमवार से नई मंडी में होगी गेहूं की नीलामी
कृषि उपज मंडी में जिंसों की बंपर आवक हो रही है। ऐसे में यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। इस समस्या के समाधान के लिए सोमवार से गेहूं की नीलामी चंगेरा स्थित नई कृषि उपज मंडी में करने का निर्णय लिया गया है। नीलामी ट्रैक्टर-ट्रॉली में ही होगी। गेहूं की 15 हजार बोरी प्रतिदिन की आवक शुरू होने पर पूर्ववत पुरानी मंडी में नीलामी शुरू करेंगे। नई मंडी में नीलामी होने से लाभ होगा।
- राजेंद्र खंडेलवाल, सचिव मंडी व्यापारी संघ