
अमृत सरोवर निर्माण कार्य का अवलोकन करते हुए कलेक्टर।
नीमच. शुक्रवार को कलेक्टर ने जावद क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान ग्राम खजूरिया में एकीकृत माध्यमिक शाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण में शौचालय पर ताला लगा मिला। साफ-सफाई नहीं दिखी। इसके चलते प्राथमिक शिक्षक की दो वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश कलेक्टर ने दिए। देहपुर, लुहारिया और खजूरिया में हो रहा अमृत सरोवर का निर्माण। कलेक्टर ने गांव पहुंच किया जलसंरचनाओं का अवलोकन
वाटरशेड परियोजना का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से कलेक्टर ने की चर्चा
कलेक्टर मंयक अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक सूरजकुमार वर्मा ने शुक्रवार को नीमच जिले के जावद विकासखंड के ग्राम देहपुर, लुहारिया चुंडावत एवं ग्राम खजूरिया में अमृत सरोवर तालाब निर्माण कार्य एवं विभिन्न जल सरचनाओं के निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का जायजा लिया। कलेक्टर ने रतनगढ़ में उर्वरक वितरण केन्द्र का निरीक्षण कर, उर्वरक वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। किसानों से चर्चा कर, उर्वरक की उपलब्धता की जानकारी ली। कलेक्टर अग्रवाल ने ग्राम खजूरिया में एकीकृत माध्यमिक शाला का निरीक्षण कर, बच्चों की दर्ज संख्या, उपस्थित बच्चों की संख्या की जानकारी ली। उन्होंने शाला परिसर में पर्याप्त साफ सफाई नहीं पाएं जाने, विद्यालय के शौचालय के अनुपयोगी होने पर ताला लगा पाए जाने पर अप्रसन्नता व्यक्त की। कलेक्टर ने खजूरिया स्कूल के प्राथमिक शिक्षक की दो वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने ग्राम वधावा में वाटर शेड परियोजना के तहत निर्मित विभिन्न कार्यों का भी मौके पर अवलोकन किया। इस निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के अतिरिक्त सीईओ अरविंद डामोर व अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
Published on:
02 Dec 2022 06:39 pm
बड़ी खबरें
View Allनीमच
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
