scriptलॉक डाउन में गरीबों की सेवा कर रहे दो संस्था के लोग क्यो भिड़े पढ़े… | Why should the people of two organizations serving the poor read clash | Patrika News

लॉक डाउन में गरीबों की सेवा कर रहे दो संस्था के लोग क्यो भिड़े पढ़े…

locationनीमचPublished: Apr 08, 2020 11:49:39 am

Submitted by:

Virendra Rathod

लॉक डाउन में गरीबों की सेवा कर रहे दो संस्था के लोग क्यो भिड़े पढ़े…

लॉक डाउन में गरीबों की सेवा कर रहे दो संस्था के लोग क्यो भिड़े पढ़े...

लॉक डाउन में गरीबों की सेवा कर रहे दो संस्था के लोग क्यो भिड़े पढ़े…

नीमच। कोरोना संक्रमण वायरस एवं लोक डाउन के दौरान नीमच शहर में सेवा कार्य में लगे अली फाउंडेशन एवं हेल्पिंग हैंड के सदस्यों के बीच मंगलवार को किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद विवाद हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उस समय विवाद हो गया जब अली फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा हेल्पिंग हैंड के सदस्यों को व्यवस्था दिखाने के लिए बुलाया गया था। सभी बेरिकेडस पर लगे एक बुजुर्ग द्वारा उन्हें अली फ ाउंडेशन संस्था के अंदर जाने से रोका गया और वृद्ध होने के नाते अपशब्दों का प्रयोग भी किया गया। जिस पर दोनों पक्षों में थोड़ी बोलचाल हुई और बोलचाल विवाद हो गया। शोर अधिक हुआ तो वृद्ध ताराचंद शर्मा के पुत्रों द्वारा हेल्पिंग हैंड के सदस्यों के साथ मारपीट शुरू कर दी। विवाद में श्रीकांत खंडेलवाल को हल्की चोटे आई है, वहीं मनोज माहेश्वरी के साथ भी मारपीट हुई है। मारपीट की सूचना पर कैंट थाना प्रभारी अजय सारवान मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया। चूंकि मामला दोनों सामाजिक संस्थाओं का था और दोनों कोराना संक्रमण को देखते हुए आम जनता की सेवा के कार्य में लगी हुई है। ऐसे में झगड़ा और ना बढ़े उसको देखते हुए, दोनों पक्षों को समझाइश देकर राजीनामा लिखवाया गया। दोनों पक्षों के बीच समझौता कर दोनों पक्षों को अपने-अपने काम पर भेज दिया गया। बताया जाता है कि उपरोक्त झगड़े के बाद खाद्य अधिकारी संजीव मिश्रा द्वारा अली फाउंडेशन की सहायता सेवा की अनुमति तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक निरस्त कर दी गई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो