scriptस्वच्छ राजनीति के लिए महिलाएं आई आगे | Women are ahead for clean politics | Patrika News

स्वच्छ राजनीति के लिए महिलाएं आई आगे

locationनीमचPublished: Jun 02, 2018 09:47:08 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

-मनासा में चेंजमेकर अभियान के तहत हुई बैठक-महिलाओं ने लिया संकल्प

patrika

स्वच्छ राजनीति को लेकर संकल्प लेते हुए।

मनासा. पत्रिका द्वारा स्वच्छ राजनीति को लेकर प्रारंभ किए गए चेंजमेकर अभियान के तहत शुक्रवार को मनासा विकासखंड में महिलाओं ने आगे आकर एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें महिलाओं ने स्वच्छ राजनीति के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए संकल्प लिया। साथ ही आमजन को भी स्वच्छ राजनीति के लिए प्रेरित करने की बात कही।
इस अवसर पर सुनिता लढ्ढा, रामेश्वरी मूंदड़ा, पुष्पा सारडा, सरीता तोषनीवाल, निलिमा जोशी आदि महिलाओं ने एक साथ संकल्प लेते हुए कहा कि राजनीति भ्रष्टाचार मुक्त होना बहुत जरूरी है। भ्रष्टाचार मुक्त राजनीति होने से ही क्षेत्र का विकास हो सकता है। उन्होंने बताया कि जनप्रतिनिधि किसी भी पार्टी का हो, लेकिन वह स्थानीय होने के साथ ही क्षेत्र के विकास की भावना मन में रखता हो, भ्रष्टाचार को महत्व न दे तो निश्चित ही क्षेत्र का विकास हो सकता है। इसके लिए उन लोगों को भी आगे आना चाहिए, जो समाजसेवा के क्षेत्र में नि:स्वार्थ भावना से कार्य करते हैं।
राजनीति में स्वच्छता होना बहुत जरूरी है। स्वच्छत राजनीति से ही क्षेत्र का विकास हो सकता है। पत्रिका द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान सराहनीय है। इस अभियान के माध्यम से राजनीति को भ्रष्ट्राचार मुक्त किया जाना आज के समय में बहुत जरूरी है।
-विद्या मूंदड़ा
महिलाओं में सेवा भावना बहुत अधिक होती है। वे हमेशा मेहनत व लगन से काम करती हैं। इस कारण महिलाओं को राजनीति में अधिक से अधिक मौका मिलना चाहिए। जिससे क्षेत्र का विकास हो।
-प्रियंका पंचारिया
राजनीति हमेशा खुले विचारों से संबंधित होनी चाहिए। जो जनहित एवं विकास से संबंधित मुद्दों को लेकर होनी चाहिए। आज की राजनीति में शिक्षित एवं अच्छे लोगों को प्रवेश मिलना चाहिए। जिससे की लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके।
-स्नेहलता मूंदड़ा
राजनीति में युवाओं को भी मौका मिलना चाहिए। आधुनिक दौर में युवा शिक्षत होने के कारण रोजगार के साथ ही विकास के क्षेत्र में अच्छे से कार्य कर सकते हैं। युवाओं का नेतृत्व देश को सही दिशा में ले जा सकता है।
-ललीता सोनी
राजनीति मुद्दों को लेकर होना चाहिए। आज की राजनीति मुद्दे विहिन हो गई हैं। राजनेता अनरगल बयान बाजी करके अपना स्वार्थ निकाल रहे हैं। इसलिए स्वच्छ राजनीति के लिए पत्रिका द्वारा प्रारंभ किया गया अभियान सार्थक कदम है।
-चन्द्रकला द्विवेदी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो