स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए कपड़े के तीन लेयर वाले ये मॉस्क विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी को दिये गये हैं। कुल 95 हजार 145 मॉस्क की मांग विभिन्न विभागों द्वारा की गई, जिसके बाद अब तक 74 हजार 78 मॉस्क विभागों को उपलब्ध करा दिए गये हैं। चार हजार मॉस्क स्टाक में उपलब्ध है। मॉस्क आपूर्ति की मांग निरंतर विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही है। एनआरएलएम द्वारा 71 महिला स्व-सहायता समूह की तीन बैच बनाकर, मॉस्क निर्माण का प्रशिक्षण दिलाया गया और उन्हें कपड़ा उपलब्ध करवाया गया, जिससे महिलाएं मॉस्क का निर्माण कर रही हैं।