scriptबोकोहराम के हमले के बाद से नाइजीरिया में गायब हैं 105 छात्राएं, अपहरण की आशंका | 105 girls missing after boko haram attack in nigeria | Patrika News

बोकोहराम के हमले के बाद से नाइजीरिया में गायब हैं 105 छात्राएं, अपहरण की आशंका

locationनई दिल्लीPublished: Feb 24, 2018 08:41:47 pm

Submitted by:

Mazkoor

नाइजीरिया के राष्ट्रपति मोहम्मद बुहारी ने इस घटना पर दुख जताया है और इसे राष्ट्रीय आपदा करार दिया है।

boko haram

कांगो : नाइजीरिया में सरकार और बोकोहराम आतंकी ग्रुप के बीच लगातार संघर्ष जारी है। हाल ही में पूर्वोत्तर नाइजीरिया में एक स्कूल पर बोकोहराम ने हमला किया था। इसके बाद से करीब 105 लड़कियां लापता बताई जाती हैं। इसकी सूचना उनके परिजनों ने शुक्रवार दी।
मालूम हो कि भारी गोला बारुद से लैस आतंकियों ने सोमवार को पूर्वोत्तर नाइजीरिया के दूर देहात इलाके में स्थित एक बोर्डिंग स्कूल पर धावा बोल दिया। इसके बाद भारी गोलाबारी से सहमे छात्र वहां से भाग कर जंगलों में छुप गए थे। लेकिन उनमें से बहुत लड़कियों का अब तक पता नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि उनका अपहरण कर लिया गया है।

परिजनों ने बनाया सपोर्ट ग्रुप
योबे स्टेट के दापची में अभिभावकों ने बताया कि सोमवार के हमले के बाद उन्होंने एक सपोर्ट ग्रुप का गठन किया है। ग्रुप के चेयरमैन बशीर मांजो ने बताया कि उनका पहला कदम सभी लापता लड़कियों की सूची बनाना है। अभी तक 105 लापता लड़कियों की लिस्‍ट तैयार की गई है।

 

https://twitter.com/hashtag/BREAKING?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

राष्‍ट्रपति ने बताया, राष्‍ट्रीय आपदा
नाइजीरिया के राष्ट्रपति मोहम्मद बुहारी ने इस घटना पर दुख जताया है और इसे राष्ट्रीय आपदा करार दिया है। उन्‍होंने कहा कि यह हमें इसका बेहद दुख है। यह राष्‍ट्रीय आपदा है। बुधवार शाम ओबे राज्य के गवर्नर इब्राहिम गाइडम के प्रवक्ता ने अपहरण की पुष्टि की और कहा कि कुछ लड़कियों को बचाया लिया गया है। हालांकि बाद में प्रवक्ता ने इस बात के लिए माफी भी मांगी कि उनके पास गलत खबर थी।

दूसरी घटना में आत्‍मघाती हमलावर ने खुद को उड़ाया
सोमवार की घटना के बाद बृहस्पतिवार को भी नाइजीरिया के बोर्नो राज्य के एक विश्वविद्यालय में भी एक आत्मघाती हमलावर ने हमला किया था। इस हमले में उसने खुद को उड़ा लिया। हालांकि इस हमले में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। बोर्नो पुलिस प्रवक्ता जोसफ क्वाजी ने बताया कि एक हमलावर ने बृहस्पतिवार देर रात यूनिवर्सिटी ऑफ मैदुगुरी में अपने शरीर पर विस्फोटक बांध कर आया था और उसने खुद को उड़ा लिया। हालांकि इस घटना में किसी के मरने या घायल होने की कोई खबर नहीं है। सुरक्षा सुरक्षाकर्मियों ने तुरत क्षेत्र को घेर कर स्थिति को अपने नियंत्रण में ले लिया था।

ट्रेंडिंग वीडियो