scriptकाम की जानकारी: गूगल पर प्राइवेसी बचाने के 6 तरीके | Patrika News
नई दिल्ली

काम की जानकारी: गूगल पर प्राइवेसी बचाने के 6 तरीके

4 Photos
7 years ago
1/4
डेटा कैसे डिलीट करे हमें पता नहीं होता कि हमारी कौन-सी जानकारी गूगल के पास है। लेकिन इसे हम न सिर्फ देख सकते हैं, बल्कि इसके फीचर्स को बंद भी कर सकते हैं। इन स्टेप्स को फॉलो कर आप खुद तय कर सकते हैं कि आपकी कौन-सी जानकारी कंपनी के पास होगी और कौन-सी नहीं।
2/4
आपके बारे में क्या सोचता है गूगल? गूगल आपके बारे में क्या सोचता है, यह जानने का सबसे आसान तरीका है कि आप इस पर नजर रखें कि गूगल का इस्तेमाल करते वक्त किस तरह के विज्ञापन आपके पेज पर दिखाई देते हैं। इसे देखने के लिए Personal info privacy पेज पर जाएं। यहां मौजूद विज्ञापन सेटिंग में क्लिक कर Manage ad settings पर जाएं। यहां आप यह भी देख सकते हैं कि गूगल ने आपके जेंडर, उम्र और आपकी पसंद के बारे में क्या लिखा है। यहीं आप अपनी पसंद को एडिट कर सकते हैं।
3/4
लोकेशन एक्टिविटी पेज पर जाकर दाईं ओर ऊपर बने विंडो के ३ बिंदुओं पर क्लिक करें। यहां पहले Settings फिर Show more controls पर जाएं। इसके बाद Manage activity व Places you goपर आपके लोकेशन की सारी जानकारियां रहती हैं। हैरानी की बात यह है कि आपने किस लोकेशन पर किस ट्रांसपोर्टेशन का इस्तेमाल किया, यहां यह भी दिखाई देगा। इस फीचर को गूगल टाइम लाइन कहते हैं, इसे गूगल ने इसी साल अप्रैल में शुरू किया है।
4/4
सब कुछ डिलीट करें अगर आप गूगल की उन तमाम जानकारियों से संतुष्ट हैं, जो उसने आपसे संबंधित एकत्र की है तो उसे वैसा ही रख सकते हैं। पर अगर आप इन जानकारियों को नहीं रखना चाहते तो इसे डिलीट कर सकते हैं या फिर switch location tracking off का सहारा लेकर इसे ऑफ कर सकते हैं।
loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.